Type Here to Get Search Results !

मुलायम सिंह के सपने को पूरा करेगी भाजपा-दयाशंकर

 भाजपा मुलायम सिंह के सपनों और आत्मा को देगी संतुष्टि- परिवहन मंत्री



अमृत 2.0 के तहत बलिया के छोड़हर गांव में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने 70 करोड़ की लागत से बनने वाले सीवरेज एसटीपी का भूमि पूजन किया। जहां सपा पर जमकर जुबानी हमला बोला।

  हाल ही में देश के तीन राज्यों में बीजेपी ने प्रचंड बहुमत हासिल किया है।ऐसे में सभी पार्टियों ने लोक सभा चुनाव 2024 के लिए राजनीतिक कसरत करना भी शुरू कर दिया है। 

 बलिया में परिवहन मंत्री व सदर विधायक दयाशंकर सिंह ने सीवर प्लांट का भूमि पूजन किया। वहीं लोकसभा में दो युवकों के घुसने के मामले पर अखिलेश यादव द्वारा ट्वीट करने पर कहा कि यह राजनीति का विषय नहीं है ।सुरक्षा में चूक तो हुई है।सुरक्षा ज्यादा से ज्यादा मजबूत होनी चाहिए।

 समाजवादी पार्टी पर जुबानी हमला करते हुए कहा कि बीजेपी ने सपा के सभी किले ध्वस्त कर दिए हैं। फिरोजाबाद में राम गोपाल यादव का किला ध्वस्त, आजमगढ़ में अखिलेश और मुलायम सिंह यादव का किला ध्वस्त, रामपुर का किला ध्वस्त, अब केवल मैनपुरी बचा है। 

मुलायम सिंह यादव ने संसद में कहा था कि मोदी बार-बार प्रधानमंत्री बनकर आयें।उनके जिंदा रहते ही मोदी प्रधानमंत्री बने ।

अब मुलायम सिंह के सपनों को साकार करने तथा उनकी आत्मा की संतुष्टि के लिए मैनपुरी सीट भी भाजपा को मिलेगी, यूपी की 80 सीट भाजपा जीतेगी।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad