Type Here to Get Search Results !

ओमप्रकाश राजभर के बयान ने बढ़ाई सरगर्मी

सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने योगी मोदी के शान में पढ़े कसीदे सरकार की योजनाओं का किया बखान



श्रावस्ती में आज सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के द्वारा आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित करने के लिए सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर आज श्रावस्ती पहुंचे जहां पर उन्होंने भाजपा सरकार के शान में जमकर कसीदे पढ़े तो वहीं कांग्रेस सपा और बसपा  पर जमकर भड़ास निकाली।

श्रावस्ती के वीरपुर में आज सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर एक विशाल जनसभा को संबोधित करने पहुंचे जहां पर उन्होंने योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शान में जमकर कसीदे पढ़े तो वहीं सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का भी बखान किया दूसरी तरफ ओमप्रकाश राजभर ने कांग्रेस सपा और बसपा पर जमकर ज़बानी प्रहार किया लोग कहते हैं कि ओमप्रकाश राजभर मोदी जी के साथ चले गए लेकिन हम आरक्षण के नाते मोदी जी के साथ हैं आज मोदी जी आरक्षण पर काम कर रहे है।जो पूरे देश में लागू होने वाला है।आज मुसलमान जो दुर्गति है।उसका कारण बीती सरकारें हैं ना कांग्रेस ने ना सपा और बसपा ने मुसलमान का विकास किया जिससे आज मुसलमान परेशान है और उसकी दुर्गति हो गई है।समाजवादी पार्टी का नेता मुसलमान को नफरत दिखा करके पहले वोट लेता है फिर सपा के मुख्यमंत्री अपनी जाति को बढ़ावा देता है अखिलेश यादव की सरकार में उत्तर प्रदेश के थानों में यादव की हुकूमत थी जबकि 20% मुसलमान सिर्फ बाजा बजाता रह गया वंही ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि 2024 में सुभासपा और बीजेपी साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी वहीं ओमप्रकाश राजभर ने कहा जो संसद में घटना हुई है वह निंदनीय है उसकी जांच हो रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad