Type Here to Get Search Results !

बब्बर शेर को लगी ठंड तो कर्मियों के छुटे पशीने

 बब्बर शेरो को लगी ठंड, इटावा में शेरो के लिए लगाए गए हीटर



उत्तरप्रदेश में सर्दी के बढ़ते सितम को देखते हुए इटावा सफारी में स्थित लायन सफारी में बब्बर शेरो के लिए हीटर लगवाए गए है। बब्बर शेरो के साथ-साथ सफारी पार्क में हिरण तेंदुए और अन्य वन्यजीवो के लिए भी सर्दी से बचाव के लिए अलग-अलग इंतजाम की गई है।

 इटावा सफारी पार्क के निदेशक अतुलकांत शुक्ला ने बताया कि बढ़ती हुई सर्दी के सितम को देखते हुए शासन के निर्देश पर इटावा सफारी पार्क में मौजूद वन्यजीवो के सर्दी से बचाव के लिए अलग अलग इंतजाम किए गए है। उन्होंने बताया कि लायन सफारी पार्क में मौजूद बब्बर शेरो के लिए उनके प्रत्येक बाड़े में दो दो हीटर लगवाए गए है। हिरण और तेंदुए समेत अन्य वन्यजीवो को ठंड से बचाने के लिए उनके बाड़ों में घास फूस की टटिया लगवाई गई है। उन्होंने बताया कि सभी वन्यजीवो की सीसीटीवी के द्वारा सफारी के चिकित्सकों के द्वारा निगरानी की जा रही है अगर जरूरत पड़ेगी तो व्यवस्थाओं को बढ़ाया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad