Type Here to Get Search Results !

प्यार में धोखा मिलने पर युवक ने प्रेमिका के घर खाया जहर

पहले प्यार और फिर धोखा , युवक ने प्रेमिका के घर की दहलीज पर खाया जहर। हुई मौत।



झांसी में 5 साल तक लिव-इन में रहने के बाद एक युवक ने अपनी प्रेमिका के घर की दहलीज पर सुसाइड कर लिया। इसके पीछे कारण यह था कि 10 दिन पहले अचानक युवक और महिला के बीच झगड़ा हो गया। इसके बाद दोनों के बीच संबंध खराब हो गए। इसके बाद महिला ने न सिर्फ युवक को अपने घर से निकाल दिया, बल्कि अपनी 50 बीघा की जमीन भी उससे वापस ले ली। यह धोखा युवक बर्दाश्त नहीं कर सका। उसने प्रेमिका के घर के बाहर जहर खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

 37 साल का सुरेंद्र सिंह दांगी चितावत गांव में रहता था। वह खेतीबाड़ी करता था। उसके छोटे भाई लाल सिंह ने बताया, "मेरे भाई सुरेंद्र की 15 साल पहले शादी हुई थी। लेकिन पत्नी एक महीने बाद ही छोड़कर चली गई। हमारे पिता की मौत हो चुकी है, इसलिए वह मेरे पास रहते थे। करीब 8 साल पहले गांव के एक व्यक्ति की मौत हो गई। बड़े भाई का उनके घर पर आना-जाना था।

करीब 5 साल पहले बड़े भाई सुरेंद्र और विधवा महिला के बीच प्रेम संबंध हो गए। इसके बाद भाई उसी के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगे। उन्होंने अपना हिस्सा बंटवा लिया था। उसके हिस्से में करीब 12 बीघा जमीन और एक ट्रैक्टर आया था। जबकि महिला के पास करीब 50 बीघा जमीन है। पूरी जमीन पर खेती भाई ही करवा रहे थे। "

इतना ही नहीं मृतक भाई ने महिला की बेटी की भी शादी करवाई और बेटी का कन्यादान भी किया था। लेकिन कुछ दिन पूर्व हुए झगड़े में दोनो के बीच रिश्ते खत्म हो गए। जिसके बाद महिला ने मृतक को घर से निकाल दिया। जिसके बाद जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। वही मरने से पहले का एक वीडियो भी सामने आया है।।जिसमे  मृतक अपनी पूरी कहानी सुनाता हुआ नजर आ रहा है। 


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad