Type Here to Get Search Results !

कैसा रहेगा आपका आज का दिन जानिए पंडित देवस्य मिश्र से

 #जानिए 8 दिसंबर दिन शुक्रवार का राशिफल हमारे साथ# क्या कहती है#आपकी किस्मत कैसा होगा आज आपका दिन#


संपर्क करें #ज्योतिष केंद्र # ग्राम दौलतपुर मेडिकल कॉलेज रोड पंडित देवस्य मिश्र ज्योतिष पीठ कार्यालय कुंडली #परामर्श और उपाय जानने हेतु।

 #पंडित देवस्य मिश्र ज्योतिषाचार्य बस्ती,उत्तर प्रदेश

             सम्पर्क सूत्र-9628203064 . 8948895542.7565092000


मेष


राशि- आत्मविश्वास में कमी रहेगी। बातचीत में संयत रहें। माता-पिता का सानिध्य मिलेगा। कारोबार पर ध्यान दें। कुछ परेशानी आ सकती हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में अफसरों से वैचारिक मतभेद बढ़ सकते हैं। मन अशांत रहेगा। आत्‍मसंयत रहें। अपनी भावनाओं को वश में रखें।


वृष राशि- आत्मसंयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। कार्यभार में वृद्धि होगी। धन की प्राप्ति‍ होगी। आत्‍मविश्वास में कमी आएगी। कार्यक्षेत्र में स्‍थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। क्रोध के अतिरेक से बचें।


मिथुन राशि- मन अशान्त रहेगा। आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता बनाये रखने का प्रयास करें। परिवार का साथ मिलेगा। यात्रा अधिक रहेंगी। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। संतान को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं। मन में निराशा एवं असंतोष के भाव रहेंगे। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें।


कर्क राशि- आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। मानसिक शान्ति‍ बनाये रखें। वाहन सुख में कमी आ सकती है। किसी भवन या सम्‍पत्‍ति से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। भाइयों के साथ किसी धार्मिक स्‍थान की यात्रा पर जाना हो सकता है।


सिंह राशि- मन प्रसन्न रहेगा। भवन सुख में वृद्धि होगी। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। आय में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। आत्‍मविश्वास में कमी आएगी। नौकरी में अफसरों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। स्‍थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं।


कन्या राशि- मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। कारोबार में परिश्रम अधिक रहेगा, परन्तु कुछ कठिनाइयां आ सकती हैं। किसी मित्र से नये कारोबार का प्रस्ताव मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन भी हो सकता है। नौकरी में अफसरों से मतभेद बढ़ सकते हैं। स्‍थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं।


तुला राशि- बातचीत में सन्तुलित रहें। व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। माता-पिता का साथ मिलेगा। नौकरी में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। मानसिक शांति रहेगी, लेकिन स्‍वभाव में चिड़चिड़ापन भी हो सकता है। आरामतलबी बढ़ सकती है। संतान के दायित्‍व की पूर्ति होगी। परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं।


वृश्चिक राशि- आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे, परन्तु धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। परिवार में शान्ति‍ बनाये रखने के प्रयास करें। पिता का साथ मिलेगा, लेकिन वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। किसी पैतृक सम्‍पत्‍ति से धन मिल सकता है। नौकरी में कार्यक्षेत्र का विस्तार संभव है। परिवार की समस्‍या परेशान कर सकती है।


धनु राशि- वाणी में मधुरता रहेगी। व्यर्थ के झगड़े या विवादों से बचें। पारिवारिक जीवन कष्टमय रहेगा। रहन-सहन भी अव्यवस्थित रहेगा। भाइयों के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। रुके हुए काम बनेंगे।


मकर राशि- मन में शान्ति‍ एवं प्रसन्नता रहेगी। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। किसी सम्पत्ति से आय के साधन बन सकते हैं। कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी। जीवनसाथी को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं। आशा-निराशा के भाव मन में रहेंगे।


कुंभ राशि- संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। नौकरी के लिए परीक्षा एवं साक्षात्कारादि कार्यों में सफलता मिलेगी। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। आत्‍मविश्वास से लबरेज रहेंगे। अति उत्‍साही होने से बचें। सम्‍पत्‍ति में निवेश करने के योग बन रहे हैं। संचित धन में कमी आ सकती है।


मीन राशि- मानसिक शान्ति‍ रहेगी। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। अनियोजित खर्च बढ़ेंगे। कुछ पुराने मित्रों से संपर्क हो सकता है। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। मन में निराशा के भाव हो सकते हैं। संतान को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad