संतकबीरनगर में ईडी की बड़ी कार्रवाई
प्रवर्तन निदेशालय ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में मगध विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. राजेंद्र प्रसाद के खिलाफ शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। ईडी ने बीती रात में संतकबीर नगर जिले में उनके परिवार के सदस्य के नाम पर करीब 65 लाख की संपत्ति को अस्थाई रूप से जब्त किया है। यह संपत्ति धनघटा तहसील क्षेत्र के काली जगदीशपुर गांव में स्थित है। वहीं, ईडी के इस कार्रवाई की भनक किसी को नहीं लगी है। बताया जा रहा है कि राजेंद्र प्रसाद के खिलाफ यह कार्रवाई धन -शोधन निवारण अधिनियम के तहत की गई है। प्रोफेसर राजेंद्र प्रसाद ने वीसी के तौर पर आपराधिक साजिशें रचकर और भ्रष्टाचार के जरिए आय से अधिक संपत्ति अर्जित किया था। डॉ. प्रसाद के पांच अचल संपत्तियों में से एक संपत्ति संतकबीर नगर जिले में है। संपत्तियों उनके बेटे और भाई के नाम पर पंजीकृत है।





