Type Here to Get Search Results !

नायब तहसीलदार आशीष गुप्ता ने पढ़ी नमाज,चर्चा हुई तेज

 नायब तहसीलदार आशीष गुप्ता नवाज पढ़ने पहुंचा मस्जिद, मुस्लिम लड़की से चोरी से शादी करने की चर्चा


हमीरपुर जिले की मौदहा  तहसील में तैनात नायब तहसीलदार के धर्म परिवर्तन करने की चर्चा कस्बा समेत जिले में फैली हुई है। दो दिन लगातार मस्जिद में पहुंच नमाज पढ़ने की  सूचना पर जिला प्रशासन ने मामले की जांच तहसीलदार को सौंपी है। नायब तहसीलदार आशीष गुप्ता पर मोहम्मद यूसुफ बन कस्बा की एक मुस्लिम युवती से निकाह करने की भी चर्चा है।  वहीं नायब तहसीलदार ने धर्म परिवर्तन की बात को नकार दिया है। बताया जा रहा नायब तहसीलदार की शादी पहले ही हो चुकी है और दो बच्चे हैं. हिंदू संगठन के लोग नायब तहसीलदार के खिलाफ कार्यवाही की मांग कर रहे हैं।

 हमीरपुर जिले के मौदहा कस्बा की काचरिया बाबा मस्जिद में जब एक अज्ञात शख्स को लोगों ने दो दिन नमाज पढ़ने आते देखा। तो इसकी पूछताछ शुरू हो गई। लोगों ने जब उससे जानकारी ली तो उसने अपना नाम मोहम्मद यूसुफ निवासी कानपुर बताया, कुछ ही दिन में लोगों को पता चला कि मस्जिद में आने वाला शख्स मोहम्मद यूसुफ नहीं बल्कि आशीष गुप्ता है जो स्थानीय तहसील में नायब तहसीलदार के पद पर तैनात है। जानकारी के अनुसार आशीष गुप्ता कानपुर निवासी है। शादीशुदा होने के साथ उनके दो बच्चे भी हैं। चर्चा इस बात की भी है की आशीष गुप्ता ने मौदहा तहसील क्षेत्र में हाल ही में एक मुस्लिम युवती से निकाह भी किया है। उसके बाद से ही वह मस्जिद में नमाज पढ़ने पहुंचने लगे।

 नायब तहसील द्वारा पहले से शादी सुधा और दो बच्चों का पिता होने के बाद भी मुस्लिम युवती से शादी करने के मामले से हिंदू संगठनों में आक्रोश है.. हिंदू संगठन के लोग नायब तहसीलदार को हनी ट्रंप में फंसे होने की आशंका जाता रहे हैं और पूरे मामले में जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की जा रही है।

 पूरे मामले पर पुलिस ने नायब तहसीलदार की पत्नी की शिकायत के आधार पर धर्म परिवर्तन करने वाले मौलवी और एक आरोपी मुन्ना को गिरफ्तार कर लिया है अन्य आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है नायाब तहसीलदार की पत्नी का आरोप है कि उसके पति ने बिना तलाक दिए मुस्लिम युवती से शादी की है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad