Type Here to Get Search Results !

क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे जानिये पंडित देवस्य मिश्र से

 जानिए 28 दिसंबर दिन बृहस्पतिवार का राशिफल हमारे साथ क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे आपके राशियों के अनुसार



संपर्क करें #ज्योतिष केंद्र # ग्राम दौलतपुर मेडिकल कॉलेज रोड पंडित देवस्य मिश्र ज्योतिष पीठ कार्यालय कुंडली #परामर्श और उपाय जानने हेतु।

 #पंडित देवस्य मिश्र ज्योतिषाचार्य बस्ती,उत्तर प्रदेश

             सम्पर्क सूत्र-9628203064 . 8948895542.7565092000


राशिफल-

मेष-शत्रुजयी बने रहेंगे। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। गूढ़ ज्ञान की प्राप्ति होगी। ननिहाल पक्ष से जुड़ाव और लगाव बढ़ेगा। स्‍वास्‍थ्‍य नरम-गरम बना रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति काफी साथ देने वाली होगी। व्‍यापारिक स्थिति काफी अच्‍छी होगी। छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता हासिल होगी। परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा। किसी परिजन से आपको खास समाचार मिल सकता है। हरी वस्‍तु का दान करें।


वृषभ-भावनाएं उमड़ी रहेंगी। इमोशनल बने रहेंगे। भावुकता में आकर कोई निर्णय न लें। स्‍वास्‍थ्‍य की स्थिति मध्‍यम बनी रहेगी। प्रेम का पूरा-पूरा साथ होगा। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी कुछ नई और अच्‍छी स्थिति दिख रही है। आज आपके सुखों में वृद्धि होगी। नए वाहन को खरीदते समय परिजनों से सलाह ले सकते हैं। परिवार के लोगों के साथ चली आ रही अनबन खत्म दूर होगी। हरी वस्‍तु पास रखें।


मिथुन-बच्‍चों की सेहत पर ध्‍यान दें। मानसिक स्थिति ऊपर-नीचे बनी रहेगी। अवसाद की स्थिति आ सकती है। प्रेम में एक निराशाजनक बात रहेगी। गृहकलह के शिकार हो सकते हैं लेकिन भौतिक सुख-संपदा में वृद्ध‍ि होगी। आज आपके साहस व पराक्रम में वृद्धि होगी। तरक्की मिलने के योग बनेंगे। संतान के स्वास्थ्य की चिंता सता सकती है। धन खर्च भी बढ़ सकता है। व्‍यवसायिक लाभ होगा। मां काली की अराधना करते रहें।


कर्क-पराक्रम रंग लाएगा। भाइयों-मित्रों और अपने सहयोगियों के साथ की वजह से व्‍यवसायिक सफलता की ओर जा रहे हैं। स्‍वास्‍थ्‍य आपका पहले से बेहतर है। प्रेम की स्थिति ड्राई है लेकिन कुछ नई स्थिति बन रही है। व्‍यवसायिक लाभ की ओर जा रहे हैं। कुछ निवेश भी कर सकते हैं। वाणी से लोगों को आकर्षित करेंगे। किसी रिश्तेदार के साथ मनमुटाव खत्म होगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा करने वाले लोगों के उच्चधिकारी भी प्रसन्न रहेंगे। बजरंग बली की अराधना करते रहें।


सिंह-बड़े शुभ इन दिनों दिख रहे हैं। आपके जीवन में खुश करने वाली स्थिति बनेगी। जीवनसाथी के साथ प्रेमपूर्वक जीवन जी रहे हैं। व्‍यापारिक क्षेत्र में कुछ सकारात्‍मक स्थिति बनी हुई है। धन का आवक बना हुआ है। अभी निवेश करने से बचें। संतान आज्ञा का पालन कर रही है। जोश में आकर कोई भी फैसला न लें। संतान की शिक्षा के लिए आज आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। धन निवेश का लाभ भविष्य में होगा। पीली वस्‍तु का दान करने से बचें।


कन्‍या-सितारों की तरह चमकते दिख रहे हैं। आर्थिक मामले सुलझ रहे हैं। जिस चीज की जरूरत है उसकी उपलब्‍धता है। स्‍वास्‍थ्‍य साथ दे रहा है। प्रेम की स्थिति काफी बेहतर है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से नई स्थिति बन रही है। खर्चों में अधिकता रहेगी। कुछ खर्च अचानक से आपके सामने आएंगे। जीवनसाथी के साथ खरीदारी पर आय को ध्यान में रखकर व्यय करें। शनिदेव की अराधना करते रहें।


तुला-चिंताकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। मन थोड़ा दबाव महसूस करेगा। आर्थिक और सामाजिक मामलों में। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम रहेगा। प्रेम और व्‍यापार सही चलता रहेगा। 

बिजनेस करने वाले लोगों को मुनाफा होगा। संतान पक्ष की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। परिवार के सदस्य व्यस्त रहेंगे। माता जी की सेहत का ध्यान रखें। शनिदेव की अराधना करते रहें।


वृश्चिक-शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। आर्थिक मामले सुलझेंगे। आर्थिक सम्‍प‍न्‍नता की ओर बढ़ेंगे। यात्रा में लाभ होगा। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा, प्रेम की स्थिति काफी अच्‍छी, व्‍यापार बहुत बढ़िया। किसी संपत्ति के क्रय-विक्रय की सोच रहे हैं, तो पिताजी की सलाह करके ही फैसला लें। ससुराल पक्ष से आपको मान-सम्मान मिल सकता है। हरी वस्‍तु का दान करें।


धनु-शुभ समय है। निरंतर आगे बढ़ रहे हैं। व्‍यापार की गलियों में कुछ नई स्थिति बन रही है। राजनैतिक लाभ मिल रहा है। उच्‍चाधिकारियों का आशीर्वाद मिल रहा है। व्‍यापार अच्‍छा, स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। संतान और प्रेम में अभी भी थोड़ी दूरी बनी हुई है लेकिन कोई मनमुटाव नहीं। बजरंग बली की अराधना करते रहें। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। आपको आज मनमुताबिक नौकरी व व्यापार करने का मौका मिल सकता है। कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है। हरी वस्‍तु का दान करें।


मकर-स्‍वास्‍थ्‍य बहुत बढ़िया है। व्‍यापार थोड़ा सा रूका हुआ है। भाग्‍य साथ दे रहा है। भाग्‍यवश भी कुछ अच्‍छी स्थिति बनेगी। बहुत जल्‍द व्‍यापार भी दौड़ पड़ेगा। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार ठीक स्थिति कही जाएगी। खर्चों पर काबू रखें, वरना पिताजी की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। खान-पान के प्रति सचेत रहें। लंबे समय से अटके काम पूरे होने से मन प्रसन्न रहेगा। मां काली की अराधना करते रहें।


कुंभ-परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। थोड़ा बचकर पार करें। बस एक-दो दिन की बात है। स्‍वास्‍थ्‍य नरम-गरम बना रहेगा। प्रेम का पूरा-पूरा साथ है। संतान की भी स्थिति अच्‍छी है आपकी। वैवाहिक जीवन में अच्छे बदलाव होंगे। जीवनसाथी के साथ प्रेम गहरा और रिश्ता मजबूत होगा। परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय बीतेगा। हरी वस्‍तु पास रखें। गणेश जी की अराधना करें।


मीन-अच्‍छी स्थिति है आपकी। व्‍यापारिक लाभ मिल रहा है। जीवनसाथी का सानिध्‍य मिल रहा है। रोजी-रोजगार में तरक्‍की कर रहे हैं। स्‍वास्‍थ्‍य की स्थिति थोड़ी सी नरम बनी हुई है लेकिन कोई समस्‍या की बात नहीं है। प्रेम और व्‍यापार का पूरा-पूरा साथ है। आज आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे। भाई-बहन के साथ रिश्ते मधुर होंगे। किसी परिजन से शुभ समाचार मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। हरी वस्‍तु का दान करें। भगवान भोलेनाथ की अराधना करें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad