Type Here to Get Search Results !

सैलानियों के आगे आया बब्बर शेर,छुटे पशीने

अचानक सैलानियों के सामने आ गया टाइगर... थम गईं सांसें और खामोश हो गई जुबां,



 पीलीभीत टाइगर रिजर्व  में घूमने आने वाले सैलानियों को इन दिनों बाघ के खूब दीदार हो रहे हैं। एक साथ दो बाघों की चहलकदमी आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। वन्यजीवों के विचरण करते हुए वीडियो भी लगातार वायरल हो रहे हैं। सुबह चूका बीच को जाने वाले मार्ग पर जंगल सफारी के दौरान सैलानियों के सामने बाघ आ गया। मार्ग पर दोनों तरफ सफारी वाहनों में सैलानी थे और बीच में बाघ चहलकदमी करने लगा। बाघ ने सड़क किनारे लगे पेड़ पर दो बार चढ़ने का प्रयास किया। नाकाम होने पर फिर सड़क पर चलने लगा। दहशत और रोमांच के बीच सैलानियों ने मोबाइल से वीडियो बना लिया। करीब पांच मिनट चहलकदमी के बाद बाघ जंगल में चल गया। सैलानियों ने बाघ के वीडियो को सोशल मीडिया पर डाल दिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad