अलीगढ़ में भाजपा के चार विधायकों ने 3 घंटे तक थाने का घेराव कर किया धरना प्रदर्शन
अलीगढ़ थाना बन्नादेवी पर जनता की शिकायत लेकर पहुंची शहर विधायिका मुक्ता राजा के साथ थाने के सेकेंड अफसर ने की बदसलूकी, सूचना मिलने पर भाजपा के कोल विधायक अनिल पाराशर, इगलास विधायक राजकुमार सहयोगी, एमएलसी मानवेंद्र प्रताप सहित सैंकड़ों भाजपा कार्यकर्ता पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए धरने पर बैठ गए उनकी मांग थी के थाने के इंस्पेक्टर को सस्पेंड किया जाए, विधायकों का कहना है कि महिला विधायक के साथ जिस तरह से बदसलूकी की गई है तो अन्य आने वाले फरियादियों के साथ पुलिस का क्या व्यवहार रहता होगा, विधायकों का धरना प्रदर्शन 3 घंटे तक चला, मौके पर पहुंचे एसपी सिटी ने धरने पर बैठे विधायकों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया।
जानकारी देते हुए शहर विधायिका मुक्ता राजा ने बताया कि वह जनता की शिकायत लेकर थाने पहुंची थी तो वहां मौजूद इंस्पेक्टर ने उनके प्रोटोकॉल को ध्यान में नहीं रखते हुए उनके साथ बदसलूकी की, इसकी जानकारी मिलते ही कोल विधायक अनिल पाराशर, इगलास विधायक राजकुमार सहयोगी, एमएलसी मानवेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व मेयर शकुंतला भारती सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ थाने पर पहुंच गए और इंस्पेक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। यह धरना प्रदर्शन 3 घंटे तक चलता रहा, सूचना पर एसपी सिटी मौके पर पहुंचे उन्होंने विधायकों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। एसपी सिटी ने कहा कि विधायिका की तहरीर मिलने के आधार पर जांच के बाद जो भी पुलिसकर्मी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।
एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक ने बताया कि शहर विधायिका थाने पर आई थी थाने के सेकेंड अफसर द्वारा उनके साथ अभद्रता की गई, विधायिका का जो प्रोटोकॉल होता है उसके तहत उनके साथ पेश नहीं आया गया, विधायिका की शिकायत पर जांच शुरू कर दी गई है जो भी पुलिसकर्मी दोषी होगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।





