Type Here to Get Search Results !

करोङो की जमीन कब्जाने के मामले में दरोगा गिरफ्तार

 करोड़ों की जमीन कब्जाने के मामले में आगरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने तत्कालीन एसओ जितेंद्र कुमार को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। 



 आपको बता दे कि बीते दिनों थाना जगदीशपुरा क्षेत्र में चार बीघा जमीन पर पुलिस के द्वारा कब्जा करवाने का मामला सामने आया था। जिसके बाद तत्कालीन पुलिस कमिश्नर डॉक्टर प्रतिंदर सिंह ने चार पुलिसकर्मियों को सस्पेंड करने के साथ ही मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें तत्कालीन एसओ समेत बिल्डर कमल चौधरी को नामजद किया गया था। वही इस मामले में एसआईटी टीम जांच कर रही थी। 

पुलिस तत्कालीन एसओ जितेंद्र कुमार और बिल्डर कमल चौधरी की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही थी। अंत में पुलिस को सफलता मिली और पुलिस ने तत्कालीन एसओ जितेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया। एसओ से पुलिस पूछताछ में कई अहम जानकारी भी पुलिस को मिली है, हालांकि डीसीपी सिटी सूरज राय के निर्देश पर एसआईटी की टीम इस पूरे मामले की जांच कर रही है। डीसीपी सिटी सूरज राय का साफ कहना है जो भी व्यक्ति इस पूरे मामले में शामिल होगा किसी भी कीमत पर बक्शा नहीं जाएगा और जल्द से जल्द उसको गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad