Type Here to Get Search Results !

पुलिस मुठभेड़ में 2 बदमाश गिरफ्तार

 आगरा पुलिस लगातार बदमाशों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर रही है। इसी कड़ी में थाना सदर पुलिस को सफलता मिली, और मुठभेड़ के दौरान दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। इस मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसको इलाज के लिए ऐसा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 



 आपको बता दे कि बीते दिनों थाना सदर क्षेत्र के शमशाबाद रोड पर बदमाशों ने ज्वेलरी शोरूम की दुकान को निशाना बनाया था, और उसके बाद यह बदमाश फरार हो गए थे। तभी से पुलिस इन बदमाशों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही थी। पुलिस को सूचना मिली कि यह बदमाश थाना सदर क्षेत्र के उखर्ररा रोड पर से निकलने वाले  हैं तभी पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया, और चेकिंग के दौरान जब इन दोनों बदमाशों को रोकने का प्रयास किया तो इन दोनों बदमाशों ने पुलिस पर फायर कर दिया। हालांकि जवाब देते हुए पुलिस ने भी इन पर फायर किया। इस दौरान एक गोली बदमाश के पैर में जा लगी। हालांकि पुलिस ने मौके से दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया और घायल बदमाश को एसएन अस्पताल में भर्ती कराया है। इन बदमाशों के पास से एक बाइक दो अवैध तमंचे, जिंदा कारतूस भी पुलिस ने बरामद किए हैं। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad