Type Here to Get Search Results !

जरूरतमंदों में विधायक अजय सिंह ने कम्बल का किया वितरण

 विधायक ने जरूरतमंदों मंें किया कंबल का वितरणः खिले चेहरे

गरीबों,  असहायों की सेवा सबसे बड़ा पुण्य -अजय सिंह


बस्ती। हर्रैया विधायक अजय सिंह के संयोजन में शुक्रवार को दुबौलिया ब्लॉक के भकरही ग्रामपंचायत में कंबल वितरण किया गया।  उपजिलाधिकारी हरैया विनोद कुमार पाण्डेय, तहसीलदार हरैया अनुराग सिंह सहित क्षेत्र के तमाम सम्मानित लोगों की उपस्थिति में लगभग एक हजार कंबलों का वितरण जरूरतमंदों को किया गया। कंबल लेने के लिए आसपास के कई गांवों की महिलाएं और बुजुर्ग काफी संख्या में पहुंचे थे। ठंड में कंबल मिलते ही सभी के चेहरे खिल गए।
विधायक अजय सिंह ने कहा कि गरीबों व असहायों की सेवा सबसे बड़ा पुण्य है। शासन द्वारा जरूरतमंद महिलाओं, दिव्यांगों, बुजुर्गों आदि के लिए ठंड से राहत के लिए कम्बल वितरित किए जा रहे हैं। कहा कि सरकार का सपना है कि गरीबों को उनका हक मिले। कोई भी गरीब सरकार की योजनाओं से अछूता न रहे। उपजिलाधिकारी हरैया विनोद कुमार पाण्डेय और तहसीलदार अनुराग सिंह ने बताया कि जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाना शासन व प्रशासन की प्राथमिकता है। इस कड़ाके की ठंड से बचाव के लिए जरूरतमंदों को कम्बल दिए जा रहे हैं।
   कंबल वितरण कार्यक्रम में शिव प्रसाद सिंह, देवेन्द्र मिश्र, अखिलेश सिंह, निर्मल सिंह, प्रवीण कुमार, बलवंत सिंह, सुरेंद्र सिंह, उमेश सिंह, अमन, रोहित, वीरेंद्र, अशोक, सम्राट सोनी, शैलेश सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad