Type Here to Get Search Results !

कैसा रहेगा आपका आज का दिन जानिये पंडित जी से

 जानिए 20 जनवरी 2024 का राशिफल हमारे साथ क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारें 



संपर्क करें #ज्योतिष केंद्र # ग्राम दौलतपुर मेडिकल कॉलेज रोड पंडित देवस्य मिश्र ज्योतिष पीठ कार्यालय कुंडली #परामर्श और उपाय जानने हेतु।

 #पंडित देवस्य मिश्र ज्योतिषाचार्य बस्ती,उत्तर प्रदेश

             सम्पर्क सूत्र-9628203064 . 8948895542.7565092000


राशिफल-

मेष - स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार होगा। संतान की स्थिति, व्‍यवसायिक स्थिति पहले से बेहतर है। भावुक होकर कोई निर्णय न लें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं से बचें। आज पैसों के मामले में आपका दिन थोड़ा ज्यादा खर्चीला रहेगा। वायु विकार और पित्त संबंधी परेशानी हो सकती है। सूर्यदेव को जल देते रहें। 


वृषभ - अपने स्‍वास्‍थ्‍य और बच्‍चों की सेहत पर ध्‍यान दें। प्रेम में थोड़ी दूरी बरकरार रहेगी। व्‍यवसायिक लाभ होता रहेगा। गृहकलह से बचें। भौतिक सुख-संपदा में वृद्ध‍ि का संकेत दिख रहा है। ताम्रपात्र दान करें। अच्‍छा होगा। 


मिथुन - घोर पराक्रमी बने रहेंगे। पराक्रम लाभ दिलाएगा। व्‍यवसायिक लाभ होता दिख रहा है लेकिन आपका और अपनों का स्‍वास्‍थ्‍य प्रभावित होता दिख रहा है। बच्‍चों और अपनी सेहत पर ध्‍यान दें। प्रेमी-प्रेमिका में मन मुटाव या एक-दूसरे की तबीयत को लेकर मन परेशान हो सकता है। मां काली की अराधना करते रहें।


कर्क - धनोपार्जन होता रहेगा। जिस क्रिया से धन मिलेगा वो आप करते रहेंगे। अच्‍छी स्थिति है। प्रेम और संतान में थोड़ी दूरी है। कोई काम न बनने से चिढ़चिढ़े हो सकते हैं लेकिन व्यवहार पर संयम बनाए रखें। धन का खर्च अधिक होगा। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से करीब-करीब ठीक रहेंगे आप। बजरंग बली की अराधना करते रहें। 


सिंह - सितारों की तरह चमकते दिख रहे हैं। मन प्रसन्‍न रहेगा। बस मानसिक चंचलता पर नियंत्रण रखना है। प्रेम, व्‍यवसाय और संतान सब अद्भुत दिख रहा है। दूर की यात्रा करने से बचें। बिजनेस में निवेश के लिए सही समय की प्रतीक्षा करें। सरकारी एग्जाम की तैयारी करने वालों के लिए आज का दिन अच्छा है। पीली वस्‍तु पास रखें।


कन्‍या - मन चिंतित रहेगा। नकारात्‍मक चीजों को सोचकर मन अप्रसन्‍न रहेगा। स्‍वास्‍थ्‍य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी सही चलेंगे आप। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में बाधा होगी। आज वाणी पर संयम बरतें। नए लोगों से आपका संपर्क बढ़ सतका है। दिन मध्यम फलदायी है। सूर्यदेव को जल देते रहें।  


तुला - धनदायक समय है। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आय के नवीन स्रोत बनेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य प्रभावित होता दिख रहा है लेकिन प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी दिख रही है। आप अपने साहस और बुद्धिमानी से सामाजिक और व्यावसायिक क्षेत्र में विरोधियों को हरा सकते हैं। मन की दुर्बलता और दुर्गुणों का त्याग करें। सूर्यदेव को जल देते रहें। 


वृश्चिक - व्‍यवसायिक सफलता, कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। स्‍वास्‍थ्‍य की स्थिति अच्‍छी है। प्रेम और व्‍यापार का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। निवेश से जुड़े कुछ बेहतर मौके आपको मिलेंगे। बेरोजगारों को रोजगार मिलने के योग है। ताम्रपात्र कोई अपने पास रखें। नये स्त्रोतों से धन मिलेगा। 


धनु - जोखिम से उबर चुके हैं। अच्‍छे दिनों की ओर जा रहे हैं। भाग्‍यवर्धक दिनों का निर्माण हो रहा है। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम और व्‍यापार काफी बेहतर स्थिति में दिख रहा है। बजरंग बली की अराधना करते रहें।


मकर - परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। थोड़ा बचकर पार करें। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम और व्‍यापार भी मध्‍यम दिख रहा है। मां काली की अराधना करते रहें। सोच को सकारात्मक रखें। किसी काम में जल्दबाजी करने से आपको वो काम दुबारा करना पड़ेगा। 


कुंभ - जीवनसाथी का सानिध्‍य मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर है। प्रेम और व्‍यापार का पूरा-पूरा साथ रहेगा। अध्यात्म और धर्म में आपकी रुचि बढ़ेगी। यात्रा और मंगलोत्सव का संयोग बन रहा है, समय के सदुपयोग से आपका सितारा बुलंद होगा। ताम्रपात्र दान करें।


मीन - बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। शत्रु उपद्रव संभव है लेकिन शत्रु शमन भी हो जाएगा। शत्रुओं पर विजय मिलेगी। राजनीतिक लाभ मिलेगा। स्‍वास्‍थ्‍य और प्रेम मध्‍यम व्‍यापार बहुत अच्‍छा है। अपने अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए आज का दिन अच्छा है। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। सूर्यदेव को जल देते रहें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad