गोरखपुर आज विश्व हिंदू परिषद गोरक्ष प्रांत के कार्यकर्ताओं द्वारा आज गोरखनाथ मंदिर में गोरक्ष पीठाधीश्वर परम पूज्य योगी आदित्यनाथ जी महाराज को 22 जनवरी अयोध्या जी में होने वाले नूतन विग्रह प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण पत्र दिया।
निमंत्रण पत्र देने वालों में विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री नागेंद्र सिंह प्रांत प्रचार प्रसार प्रमुख दुर्गेश त्रिपाठी विशेष संपर्क प्रमुख डॉ डीके सिंह रहे।
प्रांत मंत्री नागेंद्र कुंवर सिंह ने बताया कि इस समय विश्व हिंदू परिषद गोरक्ष प्रांत में निवास करने वाले धर्माचार्य को 22 जनवरी का निमंत्रण पत्र दिया जा रहा है इससे पूर्व धर्माचार्य के पास जिसमें गोरक्ष पीठाधीश्वर परम पूज्य योगी आदित्यनाथ जी महाराज भी सम्मिलित हैं। उनको श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास की तरफ से पत्र सोपा गया था।
उसी क्रम में अब हम लोग सभी धर्माचार्य को जिसमें गोरखपुर में परम पूज्य योगी आदित्यनाथ जी महाराज कालीबाड़ी के महंत रवींद्र दास जी महाराज दिव्य ज्योति जागृती संस्थान के स्वामी अर्जुनानंद जी महाराज एवं किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर कनकेश्वरी नंद गिरी जी को निमंत्रण पत्र दिए हैं।
निमंत्रण पत्र देने के बाद प्रांत प्रचार प्रमुख दुर्गेश त्रिपाठी ने बताया कि पूज्य योगी जी ने प्रांत में चल रहे कार्यक्रमों के विषय में जानकारी ली तथा 22 तारीख को मंदिरो को केंद्र बनाकर कार्यक्रम कर को करने को कहा। उन्होंने 22 तारीख के बाद लोग सपरिवार जाएं ऐसा लोगों से आग्रह करने को भी कहा।





