अयोध्या हमेशा ये देखा गया है की बजरंगबली का रूप माने जाने वाले बन्दर जो हमेशा अयोध्या की सुरक्षा करते हैं,
अयोध्या में कई बार का इतिहास रहा है, बंदरों द्वारा बड़ी घटना होने से बचाया गया अयोध्या को।
अयोध्या में राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा में आने वाले दर्शनार्थियों, वह उनके सामानों की सुरक्षा के लिए लंगूर की तैनाती की जा रही है।
यह लंगूर लाल मुंह वाले बंदरों से अयोध्या आने वाले दर्शनार्थियों की सुरक्षा करेंगे।
अयोध्या राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण को देखने के लिए अयोध्या में पर्यटकों की संख्या दिन में दिन बढ़ती चली जा रही है दूर-दूर से आए पर्यटक प्रभु श्री राम के दर्शन करते हैं दर्शन करने के उपरांत सरयू स्नान, वह खाने-पीने की वस्तुएं खाद्य सामग्री अपने साथ लिए होते हैं इसके साथ-साथ पर्यटकों के साथ छोटे बच्चे भी रहते हैं, अयोध्या में लाल मुंह वाले बंदर पर्यटकों के सामानों को उठा ले जाते हैं, पर्यटकों को डर बना रहता है, इसी को देखते हुए, अयोध्या में लंगूर बंदर, जिनको बजरंग बाली का रूप माना जाता है प्रभु श्री राम के दर्शन करने वालों के लिए उनकी सुरक्षा के लिए इन बंदरों को अयोध्या में भ्रमण कराया जा रहा है जिससे अयोध्या के पर्यटक लाल मुंह वाले बंदरों से सुरक्षित रहें।





