कलकत्ता से अयोध्या जा रहा जलयान ठोकर नम्बर एक के पास फसा
कलकत्ता से अयोध्या जा रहा जलयान कटरिया चांदपुर तटबंध के कटरिया गांव के पास बने ठोकर नम्बर एक के पास सरयू नदी में पानी कम होने से फस गया है। जिसको निकालने के लिए जलयान के कर्मचारी लगे हुए हैं। लेकिन मंगलवार की शाम तक उन्हें कामयाबी नही मिल सकी।
यह जलयान कोलकाता के सागर आइलैंड से सात जनवरी को निकला कैटमारान इलैक्ट्रिक जलयान कई बाधाओं को पार करता हुआ अयोध्या जा रहा है। पोत परिवहन और जल मार्ग मंत्रालय ने कोलकाता से अयोध्या तक घाघरा नदी को राष्ट्रीय जलमार्ग संख्या 40 घोषित किया है। सैकड़ो किलोमीटर लम्बे इस जल मार्ग का शेड्यूल विभाग ने जारी कर दिया था।हालांकि इस जल यान को 17 जनवरी तक अयोध्या पहुंच जाना था। लेकिन घाघरा नदी में कई स्थानों पर पीपा पुल खोलने , कोहरे के कारण दिशा भ्रम और कई स्थानों पर पानी का जलस्तर कम होने के कारण बस जा रहा है। ऐसे में जलयान को अभी अयोध्या पहुचने में दो तीन दिन और लग सकते है।
पानी में जलयान आने की सूचना पर ग्रामीणों की भारी भीड़ देखी गई और लोग घंटे तक खड़े होकर इस जलयान को निहारते हुए नजर आए ।





