Type Here to Get Search Results !

ब्लाइंड मर्डर का पुलिस ने किया खुलासा,लोग हुए दंग

 ब्लाइंड डबल मर्डर केस का पुलिस ने 36 घंटे के अंदर किया खुलासा, अवैध संबध का शक बना मौत का कारण



सहारनपुर में 3 दिन पूर्व अलग -अलग जगह से अज्ञात लाशे मिलने के बाद सहारनपुर पुलिस लगातार इन लाशों की गुती सुलझाने के प्रयास में जुटी हुई थी उसी कड़ी में आज 36 घंटे के अंदर सहारनपुर के थाना सदर बाजार और स्वाट टीम को आज बड़ी सफलता हाथ लगी।  बता दे की सहारनपुर में दोहरे हत्याकांड में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस ने हत्याकांड में रामपुर मनिहारन के पीरवनी निवासी बहार आलम को चुन्हैटी बाईपास से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि होमगार्ड श्रीराम उर्फ मिंटू ने अपनी पत्नी किरण की हत्या नहीं की, बल्कि योजनाबद्ध तरीके से उसने होमगार्ड और उसकी पत्नी को मौत के घाट उतारा है। जिसके बाद किरण के शव को नानौता क्षेत्र में नहर में फेंक दिया, जबकि होमगार्ड के शव को सरसावा क्षेत्र में बिटौड़े में जला दिया था।


पूरे मामले पर एसएसपी सहारनपुर डॉ विपिन ताड़ा ने बताया की आरोपी बहार आलम और होमगार्ड श्रीराम की करीब 15 साल से जान-पहचान थी। होमगार्ड के इकलौते बेटे ने पिछले साल आत्महत्या कर ली थी। वर्ष 2019 में किसी केस में बहार आलम छह माह के लिए जेल चला गया था। इसी दौरान होमगार्ड बहार आलम की पत्नी के संपर्क में आ गया जिसको लेकर आरोपी को शक था कि होमगार्ड और उसकी पत्नी के बीच अवैध संबध है जिसको लेकर आरोपी बहार आलम आक्रोशित था।

पुलिस द्वारा पूछताछ में आरोपी बहार आलम ने बताया की रविवार की शाम को बहार आलम ने होमगार्ड को फोन कर पार्टी देने के लिए कहा। तब होमगार्ड ने बहार आलम को अपने निर्माणाधीन मकान के पास एक दोस्त की दुकान पर बुला लिया। वहां पर बहार आलम, श्रीराम उर्फ मिंटू और उनके एक अन्य दोस्त ने भी शराब पी। इसी बीच यहां पर श्रीराम की पत्नी आ गई, जिसने शराब पीने का विरोध किया। इसके बाद होमगार्ड पत्नी को लेकर घर चला गया। इनके पीछे बहार आलम भी उनके घर पहुंच गया। तभी बहार आलम ने पहले ईंटों से श्रीराम उर्फ मिंटू की हत्या कर दी। किरण ने इसका विरोध किया और पुलिस से शिकायत करने को कहा तो उसके सिर में भी ईंटों से प्रहार कर मौत के घाट उतार दिया।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad