महानगर के देहली गेट चौराहे पर भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विवादित बयान बाजी करने के विरोध में सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य का फूंका पुतला, समाज द्वारा अमर्यादित बयानबाजी करने वाले सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य का बहिष्कार करने का किया ऐलान।
कल सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने एक बयान जारी किया था जिसमें कहा था कि अयोध्या में सन 1990 में कार सेवा के दौरान मुलायम सिंह ने कार सेवकों पर जो गोली चलवाई थी वह मुलायम सिंह का सही निर्णय था हम सपा नेता के ऐसे बयान की घोर निंदा करते हैं और ऐसे व्यक्ति का समाज से बहिष्कार होना चाहिए। इसीलिए आज हमने सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य का पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया है।





