भ्रामक खबरें फैलाने एवं पोस्टर चस्पा करने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाही
झूठी भ्रामक खबरें फैला कर एवं पोस्टर चस्पा कर लोगों के बीच दहशत फैलाने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी |
उक्त बातें पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, उन्होंने कहा कि कुछ अराजक तत्व समाज में दहशत का माहौल फैलाने के लिए झूठी और भ्रामक खबरों को एवं पोस्टर चस्पा कर आम जनता को गुमराह कर रहे हैं पुलिस ऐसे लोगों के ऊपर कठोर कार्रवाही करेगी |
उन्होंने कहा कि आम जनता की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रतिबद्ध है, जनता ऐसी भ्रामक खबरों पर ध्यान ना दे |





