यूपी के बलिया के बिसुकिया में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बिगत दिनों लखनऊ में एक सड़क हादसे में सपा के बलिया के जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव की मौत हों जाने के बाद आज उनके घर परिजनों को शोक संवेदना व सांत्वना देने पहुँचे थे। जहां मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि गठबंधन में सपा पुरी तरह जिम्मेदारी से साथ है।गठबंधन में किसको कहाँ से लड़ने का मौका मिलेगा बहुत जल्दी आपको जानकारी मिल जाएगी। एक बात तो साफ है न केवल उत्तरप्रदेश बल्कि देश की जनता भाजपा को हटाना चाहती है। वही I.N.D.I.A. गठबंधन में सीट शेयरिंग के सवाल पर कहा कि सपा और दलों को भी साथ लेकर बहुत जल्द फैसला ले लेगी। अभी सूर्य को उत्तरायण में आने दो सूर्य के उत्तरायण में आते ही सब फैसले हो जाएंगे।
समाजवादी पार्टी लोकसभा चुनाव में किस तरह के नेताओं को टिकट दे सकती है ? के सवाल पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने स्पष्ट करते हुए कहा कि जो अच्छे हो ,जमीनी नेता हो, समीकरण में फीट हो थोड़े मजबूत हो वो चुनाव लड़ेंगे।
यही नही सपा सुप्रीमों ने रक्षामंत्री और भाजपा नेतृत्व पर सीमाओं की सुरक्षा को लेकर आड़े हांथों लेते हुए यहाँ तक कह दिया कि अभी हाल ही में आपने देखा होगा कि देश के रक्षा मंत्री को जो घटना हुई उसके घर परिवार के लोगों से मिलने जाना पड़े ? तीन लोग सिविलियन्स मारे गए थे 8 घायल शहीद के यहाँ नही गए रक्षामंत्री जी बीजेपी के नेतृत्व जो शहीद हुए उनके घर नही गए ? जो सिविलियन्स मारे गए उनके घर गए थे ? सरकार की कमी या उस समय जो फैसले लिए गए उसकी कमी ? लेकिन अग्निवीर जैसी व्यवस्था से कभी देश की सुरक्षा उतनी मजबूती से नही हो सकती जितनी मजबूती से होनी चाहिए।
वही सपा मुखिया ने कहा कि धर्म राजनीति का हिस्सा नही हो सकता।बीजेपी के पास जनता के सवालों का जवाब नही है। ऐसे मे वो धर्म के पीछे छिप जाती है। श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के आमंत्रण पर अखिलेश यादव ने कहा कि भगवान जब बुलाएंगे तो बीजेपी नही रोक पायेगी। बीजेपी कैसे तय कर सकती है,किसको बुलाना है,किसको नही। ये बुलावा प्रभु राम की ओर से नही,बीजेपी की ओर से है। जब प्रभु दर्शन देने की इच्छा करेंगे तो कौन रोक पायेगा।





