Type Here to Get Search Results !

पुलिस के सामने युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास, उड़े होश

 कार्य रोके जाने से नाराज युवक ने पुलिस के सामने खुद पर छिड़का केरोसिन,

युवक ने केरोसिन छिड़ककर आत्मदाह करने का किया प्रयास



कासगंज, उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में निर्माण कार्य रोके जाने से नाराज एक युवक ने पुलिस के सामने अपने शरीर के ऊपर  केरोसिन छिड़ककर आत्मदाह करने का प्रयास किया। वही मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने बमुश्किल युवक को काबू में किया। मामला प्लाट विवाद का बताया जा रहा है। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले जाकर मामले कीजांच की जा रही है। 


दरअसल पूरा मामला कासगंज जिले के थाना सिकंदरपुर वैश्य थाना क्षेत्र के गंजडुंडवारा कादरगंज मार्ग पर स्थित छितैरा बहरोजपुर गांव में मुरारी शरण राठौर अपने प्लॉट पर निर्माण कार्य करवा रहे थे। आरोप है कि कुछ लोग जमीन को विवादित बताकर युवक द्वारा प्लॉट पर करवाए जा रहे निर्माण कार्य को रोकने के लिए पहुंच गए। विवाद की स्थिति देखते हुए मौके पर पर पीआरवी 112 पुलिस भी पहुंच गई और प्लॉट निर्माण कार्य को रुकवा दिया। वही प्लॉट का निर्माण कार्य रोके जाने से नाराज युवक मुरारी शरण राठौर के पुत्र दीपक ने अपने पास में रखे केरोसिन की कैन उठाकर केरोसिन अपने शरीर के ऊपर छिड़क लिया और आत्मदाह करने का प्रयास करने लगा। मौके पर मौजूद पुलिस ने बमुश्किल युवक के हाथ से माचिस छीन कर उसे आत्मदाह करने से रोका। बाद में पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने में बैठा लिया।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad