Type Here to Get Search Results !

सीएम योगी पर युवक को टिप्पणी करना पड़ा भारी



 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नाम लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम वसीम है आरोपी का वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह भड़काऊ बातें कर रहा था उसने मुख्यमंत्री का भी नाम लिया था आरोपी की तलाश पुलिस 22 दिसंबर से कर रही थी।


मामला गाजियाबाद के मसूरी इलाके का है। एसीपी नरेश कुमार के मुताबिक एक वीडियो प्राप्त हुआ था। 22 तारीख से यह वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का नाम लेते हुए एक आरोपी धार्मिक भावनाओं को भड़काने वाली बातें कर रहा था। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था लेकिन आरोपी पकड़ में नहीं आया था। 2 जनवरी को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी मेरठ का रहने वाला है।


फिलहाल आरोपी गाजियाबाद के मसूरी इलाके में रहता है। वीडियो में भी वह यही कह रहा है कि वह जिला गाजियाबाद के मसूरी में रहता है। पकड़े जाने के बाद आरोपी की पूरी हेकड़ी निकल गई है। वीडियो में वह जिस तरह से आपत्तिजनक बातें चिल्ला चिल्ला कर कर रहा था थाने में उसका वीडियो देखकर ऐसा लगता है कि अब उसको पता चल चुका है कि उसने जो गलती की है उसकी सजा भी उसे मिलने जा रही है। पुलिस उसे कोर्ट में पेश करेगी। पुलिस का कहना है कि आरोपी से आगे की पूछताछ भी की जा रही है।


एसीपी ने बताया की दिनांक 22.12.2023 को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें एक व्यक्ति माननीय मुख्यमंत्री उ0प्र0 सरकार का नाम लेते हुए धार्मिक भावनाओं व उन्माद फैलाने के उद्देश्य से भड़काऊ भाषण दे रहा था, का संज्ञान लेते हुए थाना मसूरी पर अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया ।आज दिनांक 02.01.2024 को आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, आरोपी की पहचान वसीम निवासी मेरठ के रुप में हुई है जोकि थाना मसूरी क्षेत्र में किराये के मकान में रह रहा था। अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad