Type Here to Get Search Results !

विपक्ष पर जमकर बरसे ओमप्रकाश राजभर,लगाये आरोप




 अलीगढ़ के कासिमपुर में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अप राजभर ने बंजारा अधिकार महा रैली को संबोधित कर बंजारा समाज के लोगों को किया जागरूक, बंजारा समाज से आवाहन करते हुए कहा कि जागरुक होकर सरकार द्वारा शौषित, वंचित, गरीबो के लिए चलाई जा रही योजनाओं का उठाए लाभ।


 सुभासपा  अध्यक्ष ओपी राजभर ने कहा कि आजादी के बाद से जो लोग वंचित और शोषित उसमें ही बंजारा समाज शामिल है। चाय राजनीतिक भागीदारी की बात हो शिक्षा की बात हो स्वास्थ्य की बात हो रोजगार आवास शौचालय पेंशन की बात हो। बंजारा समाज इन सुविधाओं से बहुत दूर है। एटा कासगंज औरैया सहित विभिन्न जनपदों में उन्होंने देखा है कि बंजारा समाज आज सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं से वंचित है। आज हमने जागरूक करने का काम किया है हमने कहा कि सरकार द्वारा दी गई सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए आप अपने स्थानीय सांसद विधायक ग्राम प्रधान व अन्य राजनेताओं से मिलकर अपनी समस्याओं को बताओ और उनका समाधान करो अगर स्थानीय नेता नहीं सुनते हैं तो फिर हमको बताओ। 

 इंडिया गठबंधन को लेकर ओमप्रकाश राजभर ने कहा गठबंधन पूरी तरह से टूट चुका है ममता बनर्जी अलग चुनाव लड़ रही हैं, ओम प्रकाश राजभर ने कहा CAA लागू होना चाहिए हम उसके पक्षधर हैं, CAA लागू होना चाहिए 

लेकिन कांग्रेस हमेशा विरोध की बात करती है, आधुनिक मदरसों को लेकर प्रकाश राजभर ने कहा कि जब संविधान एक है देश एक है प्रधानमंत्री एक हैं राष्ट्रपति एक हैं कानून एक है तो हम एक समान शिक्षा की बात करते हैं इस बात को लेकर हम लड़ाई लड़ते हैं मदरसे में अलग पढ़ाई क्यों।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad