Type Here to Get Search Results !

पुलिस की थर्ड डिग्री से आहत युवक ने लगा ली फांसी,वीडियो आया सामने

 थाने में थर्ड डिग्री के बाद युवक ने खाकी की करतूत बताकर किया आत्महत्या 

हत्या के मामले में पूछताछ के लिए थाने में बंदकर मारपीट सहित कई गंभीर लगाए आरोप लगा किया आत्महत्या 

डीएसपी ने बताया की हत्या के मामले में सीडीआर में नाम आने के बाद स्वयं ही फांसी लगाकर किया आत्महत्या  




 यूपी के फतेहपुर जिले में पुलिस के टॉर्चर से युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया, फांसी लगाने से पहले युवक ने थरियांव पुलिस की करतूत बताकर जीवन लीला समाप्त करने से पहले वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल किया, वहीँ इस मामले में डीएसपी ने बताया की एक युवक का वीडियो वायरल हो रहा हैं जबकि थरियांव में 16 नवम्बर को हुई हत्या के मामले में मृतक का सीडीआर में नाम आने के बाद उससे पूंछताछ की थी जिसमे फसने के डर से उसने आत्महत्या कर लिया,जबकि थरियांव पुलिस द्वारा पूंछताछ के बाद उसे उसके परिजनों की सुपुर्दगी में दिया गया था फिर भी पुरे मामले की मंच पड़ताल की जा रही हैं |  

 जिले के हुसेनगंज थाना क्षेत्र के मानपुर गाँव में का रहने वाला युवक रामरूप पुत्र अनोखेलाल 22 वर्षीय ने फांसी लगाकर आत्महत्या किया जहाँ परिजनों ने मृतक रामरूप का फांसी के फंदे में लटका शव देखकर हाल बेहाल रहा जहाँ मृतक के परिजनों ने मृतक के मोबाईल में थरियांव पुलिस की करतूत को देखकर एसपी को शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग किया, जानकारी के अनुसार थरियांव थाना क्षेत्र के सेमरा गाँव में रामरतन रैदास हत्या कांड में पूंछताछ के लिए रामरूप को 27 जनवरी को थाने में लेजाकर पूंछताछ की जगह 50 हजार की मांग कर लॉकअप में थर्ड डिग्री दिया, पुलिस की थर्ड डिग्री से आहत होकर युवक ने फांसी लगाई, मृतक के भाई ने आरोप लगाया की थाने में लेजाकर पिटाई किया जिससे आहत होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया, इस मामले में डीएम और एसपी को शिकायती पात्र देकर कार्यवाही की मांग किया है,  हालाकिं इस मामले में थरियांव पुलिस अनभिग्यता जता रही है डीएसपी ने बताया की एक युवक का वीडियो वायरल हो रहा हैं जबकि थरियांव में 16 नवम्बर को हुई हत्या के मामले में मृतक का सीडीआर में नाम आने के बाद उससे पूंछताछ की थी जिसमे फसने के डर से उसने आत्महत्या कर लिया,जबकि थरियांव पुलिस द्वारा पूंछताछ के बाद उसे उसके परिजनों की सुपुर्दगी में दिया गया था फिर भी पुरे मामले की मंच पड़ताल की जा रही हैं |  

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad