मेरठ में पुलिस मुठभेड़ में मारे गए बिलाल के परिजनो का एसएसपी ऑफिस हंगामा, एनकाउंटर को हत्या बताकर उठाई जांच की मांग
मेरठ के मवाना थाना क्षेत्र में बीते मंगलवार को पुलिस मुठभेड़ में मारे गए बिलाल के परिजनों ने एसएसपी ऑफिस पहुंचकर जमकर हंगामा किया ।पुलिस मुठभेड़ पर सवाल उठाते हुए बताया कि पुलिसकर्मियों ने बिलाल की हत्या की है ऐसे पुलिस कर्मियों के खिलाफ मुकदमा कायम होना चाहिए और उन्हें जेल भेजा जाए जबकि मृतक बिलाल के परिवार वालों की आर्थिक सहायता के साथ साथ एक नौकरी भी दी जाए।
दरअसल , मवाना थाना क्षेत्र स्थित गांव भैंसा के रजवाहे पर गांव पर बीते मंगलवार को स्वाट टीम की कार सवार बदमाशों से मुठभेड़ हो गई थी। पुलिस की गोली लगने से मवाना का रहने वाला बिलाल घायल हो गया था। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए मवाना स्थित सीएचसी मैं भर्ती कराया था जहां मुठभेड़ में घायल बिलाल की हालत बिगड़ने के बाद घायल को उपचार के लिए मेडिकल हॉस्पिटल रेफर कर दिया था। डॉक्टर घायल बिलाल को वेंटिलेटर पर लेकर उपचार कर रहे थे बुधवार रात मुठभेड़ में घायल बिलाल की मौत हो गई मामले की जानकारी मिलने पर मृतक के परिवार वालों में हाहाकार मच गया। और मृतक के परिवार वाले मेडिकल हॉस्पिटल पहुंच गए जहां जमकर हंगामा कर दिया और उसका पोस्टमार्टम करने से भी इंकार कर दिया हंगामा की सूचना पर पहुंचे अधिकारियों ने मृतक के परिवार वालों को समझ कर किसी तरह पोस्टमार्टम के लिए राज़ी किया। आज मृतक के परिवार वाले न्याय मांगने एसएसपी ऑफिस पहुँचे और मुठभेड़ करने वाली पुलिस टीम पर हत्या का आरोप लगाते हुए बताया कि बिलाल सब्जी बेचने का कार्य करता था और मंगलवार को वह मंडी जा रहा था उसी दौरान पुलिसकर्मियों ने उसे उठाकर गोली मार दी। मुठभेड़ में मारे गए बिलाल के चाचा सत्तार का आरोप है कि पुलिस टीम ने बिलाल की हत्या की है जबकि बिलाल पर कोई भी मुकदमा दर्ज नहीं है। मुठभेड़ में मारे गए बिलाल के परिवार वालों ने एसएसपी से लेकर लखनऊ तक मुठभेड़ करने वाली टीम की शिकायत करने की बात कही है। एसएसपी रोहित सिंह साजवान ने परिजनों को निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है ।





