हार की हसरत लेकर हसानुर राम अंबेडकर ने अपना 99बा नामांकन कर दिया है। उन्होंने फतेहपुर सीकरी लोकसभा से अपना नामांकन दाखिल किया है, और आगरा लोकसभा से भी वह नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।
हसनुराम आंबेडकरी 98 बार चुनाव लड़ चुके है, और हर बार ही चुनाव हारे है। हसनुराम का कहना है कि वह अपनी हार का रिकॉर्ड दर्ज करवाना चाहते है। यही वजह है कि वह 99वा चुनाव फतेहपुर सीकरी लोकसभा और 100 वा चुनाव आगरा लोकसभा से लड़ रहे है।
हसनुराम का कहना है कि किसी व्यक्ति के द्वारा एक बात उनसे कही गई थी, बस वह बात उनको चुभ गई, और उन्होंने चुनाव लड़ने का फैसला किया। वह 100 चुनाव लड़कर हारना चाहते है। अभी तक 98 चुनाव हार चुके है। अब वह आगरा और फतेहपुर सीकरी से भी लोकसभा का चुनाव हारने के लिए लड़ रहे है। आज उन्होंने फतेहपुर सीकरी लोकसभा से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया, जबकि कल वह आगरा लोकसभा से अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।





