Type Here to Get Search Results !

अखिलेश ने लोकसभा को लेकर दिया बड़ा संदेश



 उत्तर प्रदेश की मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट पर सोमवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव अपने प्रत्याशी हरेंद्र मलिक के चुनाव प्रचार में पहुंचे थे।

जहां उन्होंने बघरा ब्लॉक में स्थित एक कॉलेज में पहुंचकर जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने मंच से जनता को संबोधित करते हुए कहा कि पश्चिम से जो हवा चल रही है वह भाजपा का सूपड़ा साफ करेगी। उन्होंने कहा कि हम सभी को राशन में आटा और डाटा ( नेट ) मुक्त देंगे।

अखिलेश यादव ने कहा कि अगर यह सरकार रही तो ना नौकरी मिलेगी और ना ही शादी होगी, सपा की सरकार बनेगी तो पुरानी पेंशन योजना लागू करेंगे।

अखिलेश यादव ने जहाँ मंच से बोलते हुए कहा कि पहले चरण के चुनाव से ही हवा कुछ और चल रही है।

पश्चिम से हवा चल रही है जो भाजपा का सूपड़ा साफ कर देगी।

शाहिद सिद्दीकी समाजवादी पार्टी में शामिल हुए उनका धन्यवाद।

जब सपा की सरकार थी तो मुजफ्फरनगर में बहुत ऐतिहासिक काम हुए।

इतने बौखलाए हुए हैं कि दिल्ली वाले नेता ने पुस्तक से सब की फोटो से नाम गायब कर दी।

जो एंबुलेंस किसान और गरीब की मदद के लिए पहुचती है उस एंबुलेंस की देन भी समाजवादी पार्टी की है।

आज जो 24 घंटे बिजली मिल रही है वह समाजवादी पार्टी का काम था।

समाजवादी पार्टी की सरकार ने पुलिस को 100 नंबर दिया।

इस 100 नंबर को भाजपा के लोगों ने 112 कर दिया।

100 से 112 हुआ तो पुलिस ने भी अपनी वसूली बढ़ा दी।

हम सभी को राशन में आटा और डाटा (नेट) मुफ्त देंगे।

हमने तय कर लिया है खराब वाला राशन जो यह दे रहे हैं पैकेट का स्वादिष्ट और पौष्टिक राशन देंगे।यह सरकार एक तरफ तो भारत रत्न से सम्मान दे रही है मगर हमारे किसानों का MSP की गारंटी नहीं दे रही है।

हमारी सरकार बनेगी तो किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा।

उत्तर प्रदेश में पिछले 10 साल से एक भी बिजली का कारखाना नहीं लगाया।

पहले जुमला लाए थे अब गारंटी लाये हैं।

भाजपा के दो नंबरी नेता आए थे कह रहे थे बिजली माफ कर देंगे।

अगर यह सरकार रही तो ना नौकरी मिलेगी और ना शादी होगी।

 सपा की सरकार बनेगी तो पुरानी पेंशन योजना लागू करेगी।

तो वही मीडिया से बात करते हुए अखिलेश यादव ने कहां की मुजफ्फरनगर की हवा एवं पश्चिम की जो हवा चल रही है इस बार भारतीय जनता पार्टी का सफाया होने जा रहा है किसान और नौजवान एवं हर वर्ग के लोग इस बार समाजवादी पार्टी और इंडिया गठबंधन के साथ खड़े हुए दिखाई दे रहे हैं 10 साल में किसान आत्महत्या की है देश गरीब बना है और बेरोजगारी बड़ी है साथ ही नौकरियां छीनी गई है और आरक्षण खत्म हुआ है बिजली से लेकर आम चीज महंगी की गई है और यह महंगाई किसी कारण नहीं है बल्कि भारतीय जनता पार्टी के भ्रष्टाचार के कारण है क्योंकि भारतीय जनता पार्टी की पहचान केवल लूट और झूठ है इसके अलावा उनकी कोई दूसरी पहचान नहीं है, तो 10 साल में 100000 किसान ने क्यों आत्महत्या की है एवं 10 साल में सरकार एमएसपी क्यों नहीं दे पाई और 10 साल में नौजवान इतने बड़े स्तर पर बेरोजगार क्यों हो गया व 10 साल में भारत पर इतना ज्यादा कर्ज क्यों हो गया और 10 साल में अपने उद्योगपतियों का 15 लाख करोड़ माफ किया लेकिन किसानों का कर्ज माफ नहीं किया, 10 साल में अपने आरक्षण खत्म कर दिया और जो लोग यह कह रहे हैं कि 10 साल में अच्छा काम किया वह अपने सांसदों को पोस्टर पर क्यों नहीं रख रहे हैं एवं जितने भी होर्डिंग पोस्टर हैं उनके सांसद व प्रत्याशी सब गायब है तो जनता ने मन बना लिया है जो दिखाई दे रहे हैं वह भी गायब होंगे, वह वोट के लिए किसी से भी मिल जाएंगे कुछ भी कह सकती है, नहीं नहीं यह पुराना नारा है और यह बीजेपी को बताना चाहिए कि पिछले 10 साल में क्या कारण है की सबसे ज्यादा बेरोजगारी है एवं सबसे ज्यादा नौकरी है और आप नौकरी आउटसोर्स पर कर रहे हैं वही 10 परीक्षाओं के पेपर लीक हुए जहां पेपर लीक हुए वहां बीजेपी की सरकार है और जिन्होंने पेपर लीक किया वह बीजेपी के लोग हैं और जो सरकार परीक्षा कर रही थी वह बीजेपी की सरकार थी आप बताइए इनके पास क्या जवाब है और 60 लाख बच्चों का इन्होंने भविष्य छीना है और 60 लाख गुना तीन एक करोड़ 80 लाख वही एक करोड़ 80 लाख को 80 लोक सभा से भाग करें तो एक लोकसभा में 225000 वोट कम हुआ है इसकी भरपाई इनके पास क्या है, एक लड़ाई में है बाकी सब लोग बीजेपी के हार रहे हैं और आपने देखा है मेरे साथ इनके पोस्ट देखिए होर्डिंग देखिए उनके प्रत्याशी उसे पर से गायब है कि नहीं है तो जब प्रत्याशी ही गायब है तो क्या मुजफ्फरनगर की जनता अपनी समस्याएं लेकर दिल्ली जाएगी, इसलिए क्योंकि 10 साल के आप उनके कारण बताइए ना msp लागू क्यों नहीं किया एवं हजार किसान शहीद हो गए तीन काले कानून लाना चाहते थे एवं आप कह रहे हैं कि हम किसानों का भंडारण कर रहे हैं बताइए कहां भंडारण के लिए इंतजाम किया मुजफ्फरनगर, बिजनौर वह सहारनपुर कहीं बता दीजिए और यहीं पर बिजली इतनी महंगी एवं भाजपा के दो नंबर के नेता ने कहा था कि बिजली फ्री होगी तो क्या किसानों को 10 साल फ्री बिजली मिली है और उनके ट्यूबवेलों पर मीटर लगा दिए गए उन्हें बिजली का बिल महंगा देना पड़ रहा है वही ना दिल्ली ना यूपी की सरकार ने एक भी बिजली कारखाना बनाया है और जो आज मुजफ्फरनगर में फीडर सेपरेशन है और जो 24 घंटे बिजली बन रही है वह समाजवादियों की देन है जिसकी वजह से यहां पर 24 घंटे बिजली मिल रही है, यह सरकार किसानों के खिलाफ है, भाजपा अपने लोगों की चेकिंग नहीं करेगी एवं अभी कोलकाता में सुनने में आया है कि अभिषेक बनर्जी का हेलीकॉप्टर चेक किया एवं अभी कांग्रेस के नेता व इंडिया गठबंधन के सहयोगी दल के नेता का आपने चेक किया ठीक है कोई बात नहीं है एवं चेक करना जरूरी है लेकिन चेक करने की मंशा यह नहीं होनी चाहिए कि किसी को बदनाम करना है और अपने चंदा लिया आपने वसूली की वही एक ही व्यक्ति ने दो लोगों को पैसा दिया तो आज महंगाई एवं जो भ्रष्टाचार दिख रहा है यह वसूली के कारण है और जिन कंपनियों से इन्होंने चंदा वसूल है उन कंपनियों की चीज चंदे से पहले कितनी सस्ती थी और चंदे के बाद कितनी महंगी है आप इसी से अंदाजा लगा सकते हैं, हम लोगों को बढ़ाते हैं और लोगों को साथ लेकर सम्मान देते हैं यह किसी को भूलना नहीं चाहिए कि समाजवादी पार्टी हमेशा साथ लेती है एवं सम्मान देती है और बढ़ाने का काम करती है अगर किसी ने चौधरी चरण सिंह जी की विरासत को आगे बढ़ने का काम किया हो चाहे राज्यसभा में चाहे सीटे देकर के और अपने प्रत्याशी देकर के तो समाजवादियों ने वह काम करके दिखाया है जिससे उनकी विरासत एवं उनका नाम आगे बढ़ सके, देखिए यह उनसे बीजेपी बुलवा रही है एवं भाजपा सब कुछ बुलवाएगी और कई बार तो यह नहीं पता चलता कि बीजेपी से कौन मिला हुआ है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad