Type Here to Get Search Results !

करना चाहते हैं अयोध्या दर्शन तो जान लें टाईमिंग, वरना पड़ेगा महंगा

 रामनवमी पर हनुमानगढ़ी के दर्शन अवधि में भी हुआ बदलाव , जानिए तीन दिनों में किस तरह होंगे बजरंगबली के दर्शन  



रामनवमी पर्व में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के अयोध्या आने की संभावना कोदेखते हुए हनुमानगढ़ी के दर्शन अवधि में भी बदलाव किया गया है । यह बदलाव 15 अप्रैल से 18 अप्रैल तक रहेगा । इस दौरान लगभग 5 घंटे की अतिरिक्त आवाद ही हनुमानगढ़ी में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं को मिलेगी । जिससे  वह सुगमता से दर्शन कर सके और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को नियंत्रित किया जा सके।  हम आपको बताते हैं कि हनुमानगढ़ी में दर्शन की नई समयावधि क्या है और कितने समय अब आप संकट मोचन के दर्शन कर सकेंगे ।

 हनुमानगढ़ी मैं दर्शन की जो नई समय सारणी जारी की गई है उसमें सबसे बड़ा बदलाव रामनवमी के दिन यानि 17 अप्रैल को दिखाई देता है । इस दिन दर्शन अवधि में सबसे अधिक समय दिया गया है और दर्शन अवधि में यह बढ़ोत्तरी राम जन्म के मौके पर आने वाले श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या को देखते हुए किया गया है । 

15, 16  और 18अप्रैल को दर्शन अवधि एक समान है । प्रातः 3:00 से 4:00 तक हनुमान जी कीपूजा अर्चना और श्रृंगार आरती होगी । 4:00 के बाद दर्शनार्थियों को दर्शन के लिए प्रवेश की अनुमति होगी।  दोपहर 12 बजे से 12.20 तक हनुमान जी की पूजा और आरती के लिए दर्शन रोका जाएगा । इसी तरह सायंकाल 3 बजे से 3.20 तक और रात्रि 10 बजे से 10.30 बजे तक हनुमान जी की पूजा औरआरती के लिए दर्शन बंद होगा । जबकि 1130 बजे शयन आरती के बाद हनुमान जी को रात्रि विश्राम कराया जाएगा और मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाएंगे । 

जबकि रामनवमी के दिन 17 अप्रैल को दर्शन अवधि इस प्रकार होगी । 

प्रातः 2:30 से 3:30 तक हनुमान जी की पूजा अर्चना और श्रृंगार आरती होगी । 3:30 से दर्शनार्थियों का दर्शन शुरू हो जाएगा । बीच में 11:45 से 12:20 तक और स्वयं 3:00 बजे से 3:20 तक और 10:00 से कर 10:30 तक पूजा और आरती के लिए मंदिर बंद रहेगा । हनुमान जी की शयन आरती के बाद 11.30 पर मंदिर के कपाट बंद हो जाएंगे । 

 मंदिर दर्शन का आपने पूछा था अभी की कितने घंटे का अंतर हो रहे हैं तो हमारा हमारा 4 से 5 घंटे का अंतर हो रहा है हम 5 घंटे पब्लिक के लिए और दे रहे मंदिर क्योंकि भक्त तो भगवान के अधीन होता है इस समय सारी पब्लिक जब आएगी उसे तरह से तो भगवान से हम लोगों ने निवेदन किया है कि थोड़ा आप जल्दी जागेंगे जल्दी भोग करेंगे जल्दी आरती आपकी होगी इस तरीके से मूलभूत सुविधाएं यहां दर्शनार्थियों के लिए इसलिए जो बदलाव है टाइम टेबल है हनुमान जी का जो उनके पूजन अर्चन का बदलाव किया गया है यह इसी को मन में रख करके की दर्शनार्थियों को कोई दिक्कत ना हो विप दर्शन तो कल्चर हनुमानगढ़ी का नहीं रहा है लेकिन अब कुछ देखते हुए जैसे कोई बहुत आते हैं तो उनके लिए थोड़ा हम लोग थोड़ी व्यवस्था बना देते हैं ठीक है आप पूजन दर्शन कर सकते हैं लेकिन इस समय दौरान 15 से लेकर के 18 तक कोई मूवमेंट विप नहीं होगा सारे साधारण जैसे जनता दर्शन करती है वैसे सभी लोग करेंगे या वह लोग बाद में आए दर्शन करने जो विप करना चाह रहे हैं दर्शन वालों बाद में आए ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad