Type Here to Get Search Results !

पिता के फातिया में शामिल होगा बेटा, प्रशासन के उड़े होश



मुख्तार अंसारी की मौत के बाद उनके फतिया के कार्यक्रम में उनके विधायक बेटे अब्बास अंसारी सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर मिले पैरोल पर 3 दिनों के लिए गाजीपुर पहुंचेंगे जिसको लेकर जिला प्रशासन के साथ ही साथ परिवार के लोगों की तरफ से तैयारी शुरू कर दी गई हैं इसी को लेकर आज मुख्तार अंसारी के बड़े भाई अफजाल अंसारी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय में एक याचिका दाखिल हुई थी कि जब उनके पिता मुख्तार अंसारी की मौत हुई तो उनकी मिट्टी में शामिल नहीं हो सके इस पर आज सुनवाई हुई जिसमें माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने उनके दसवीं में फतिया में शिरकत करने की इजाजत दे दिया है उन्होंने बताया कि फजिल का नमाज होता है सूर्योदय से पहले और उसे नमाज के बाद पूरे दिन कुरान खानी का कार्यक्रम चलेगा और सूर्यास्त से पहले कुरान खानी बंद हो जाएगी और उसके बाद मगरिब की नमाज के बाद रोज़ा अफ्तार होगा। और उसके बाद दिन भर जो कुरान खानी हुआ है उसे एक जगह इकट्ठा कर उसकी तरकीब लिखा जाएगा और उसके बाद परिवार के सभी उनके कब्र पर पहुच फातिया पढ़ेंगे।

इस दौरान उन्होंने कहा कि अब्बास अंसारी को शामिल होने पर परिवार को बड़ी राहत मिली है  वह अपने पिता के जनाजे में और मिट्टी में शामिल नहीं हो सका 12 तारीख को जो 13वां दिन हो जा रहा है। और इस दिन मगफिरत परिवार के लोग करेंगे उस कार्यक्रम में भी वह शिरकत करेंगे वह उन्होंने बताया कि 11 तारीख ईद का दिन है ऐसे में परिवार में गम गम का पहाड़ टूटा है ऐसे में ईद का पर्व भी बहुत ही सादगी के साथ मनाया जाएगा।

इधर उन्होंने कहा कि यह पहले ईद परिवार के लिए होगी जब मुख्तार साहब इस दुनिया में नहीं रहे उन्होंने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय का जो भी आदेश है उसके आदेश के अंतर्गत ही हमारे सारे कार्यक्रम होंगे।

इस दौरान सांसद ने कंफर्म किया कि फतिया का कार्यक्रम सूरज डूबने के बाद किया जाएगा।।

इस दौरान सांसद अफजाल अंसारी ने आम लोगों से अपील किया है कि इस मौके पर अनावश्यक भीड़ न करे।क्योंकि अब्बास अंसारी सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर अपने पिता के फतिया में शामिल होने के लिए आए हैं और हम नहीं चाहेंगे कि लोगों की भीड़ प्रशासन के लिए दिक्कत पैदा हो । उन्होंने मीडिया के माध्यम से लोगों से अपील किया कि वह हमारी बातों को मानकर हमारा सहयोग करें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad