Type Here to Get Search Results !

भाजपा पर डिम्पल यादव ने दागा सवाल,नहीं मिला जवाब



 मैनपुरी लोकसभा सीट पर समाजवादी की प्रत्याशी डिंपल यादव  आज मैनपुरी प्रचार के दौरान अपनी बेटी अदिति और भतीजे पूर्व सांसद तेज प्रताप के साथ चुनाव का प्रचार करते हुए दिखी ।

 वही डिंपल यादव ने  ब्यान दिया की इंडिया गठबंधन जब से बना है तब से सबसे ज्यादा परेशान है तो कोई वह भारतीय जनता पार्टी ।

 हर जगह गवर्नमेंट आफ इंडिया लिखा जाता था तो गवर्नमेंट ऑफ़ इंडिया बोलने में भी हिचकिचा रही थी भाजपा ।

 इंडिया गठबंधन मजबूती के साथ चुनाव लड़ रहा है और लोगों का समर्थन भी भरपूर मिल रहा है।

 भाजपा के किए गए वादों पर कटाक्ष करते हुए डिंपल यादव ने कहा की हिंदुओं में एक बड़ी कहावत है ।

*प्राण जाए पर वचन न जाए* "* और जहां भाजपा की सरकार आई थी तब उन्होंने कहा था 15 लाख सभी के खाते में आएंगे उसके बाद कहा था 2 करोड लोगों को नौकरी मिलेगी युवाओं को प्रतिवर्ष, गैस सिलेंडर सस्ते और मुफ्त मिलेंगे, उसके बाद कहा था पेट्रोल और डीजल के दम  काम कर दिए जाएंगे इस तरह की बहुत सारी बातें की गई कहां गया था कि बिजली की व्यवस्थाओं में सुधार किया जाएगा आवारा पशुओं से जिस तरह से किसान परेशान है उनकी व्यवस्था की जाएगी यह सरकार जो जो बात कहते आई है उन सभी में विफल रही है ।

 मुझे पूरा भरोसा है लोगों का प्यार समर्थन समाजवादी पार्टी को मिलेगा।

 भाजपा पर हमला करते हुए डिंपल यादव ने कहा कहीं ना कहीं शासन  में खलबली मची हुई है लोगों का जनाधार घटना हुआ दिखाई दे रहा है क्योंकि लोग खुश नहीं है लोग समझ चुके हैं इनकी करनी और कटनी में बहुत फर्क है उनकी नीतियां लोगों को कहीं ना कहीं पछाड़ रही हैं ।

 भाजपा द्वारा मैनपुरी लोकसभा पर उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्रीजयवीर सिंह को मैदान पर उतरने  और इंस्टीट्यूशन का दुरुपयोग करने को लेकर डिंपल यादव ने कहा पार्टी पूरी मजबूती के साथ लड़ेगी इंस्टिट्यूशन का दुरुपयोग कन्नौज में भी किया गया था मैनपुरी में भी पिछले चुनाव में किया गया था और हमारे जितने भी समर्थक हैं पार्टी के नेता हैं जितने भी हमारे लोग हैं उन्होंने मजबूती के साथ बहुत चालाकी से इस शासन के जो प्रभाव हैं और प्रशासन का सख्त रूप है उसका सामना किया था आप देखेंगे कि इस बार का रिजल्ट पिछली बार से भी अच्छा रहेगा।

 मैनपुरी में अगर भाजपा जयवीर सिंह को प्रत्याशी बनती है तो डिंपल यादव ने कहा इससे अच्छा और कुछ नहीं होगा।

 मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के प्रचार को लेकर डिंपल यादव ने कहा मैनपुरी का जो क्षेत्र है पूरी समाजवादी विचारधारा की भूमि रही है मैं समझता हूं जो विचारधारा यहां से निकली है वह पूरे प्रदेश में गई है इसकी वजह से लोगों में समानता आई संपन्नता आई और लोगों ने विश्वास करके भाजपा को सरकार में चुनाव लेकिन जिन बातों को लेकर भाजपा को चुना गया सभी बातों में वह नाकामयाब साबित हुई है लोग त्रस्त हैं और परेशान हैं और इस बार समाजवादी पार्टी को लोगों का पूरा साथ और समर्थन मिलेगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad