तेज रफ्तार ट्रक ने रोडवेज बस में पीछे से मारी टक्कर 11 यात्री हुए घायल, दो की हालत गंभीर
एटा थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में बीती रात करीव 3 बजे अलीगढ़ से हाइवे होते हुए फरुखाबाद जा रही रोडवेज बस में तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से बस में जोर दार टक्कर मार दी जिससे रोडवेज बस खाई में जा गिरी। बस में साबर 11 यात्री घायल हो गये जिनमे से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है ।
आपको बतादें कि थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में देर रात करीब 3 बजे पीलीभीत डिपो की बस अलीगढ़ की तरफ से हाइवे होते हुए फरुखाबाद जा रही थी जैसे ही हाइवे स्थित गांव घनश्याम पुर पर पहुंची तो पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने रोडवेज बस में पीछे से टक्कर मार दी टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस हाइवे से उतरकर खाई में जा गिरी। घटना में रोडवेज बस सवार 11 यात्री घायल हो गए। घटना की सूचना पर मौके पर भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे एटा के बरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नायरण और एएसपी धनंजय सिंह कुशवाह ने रेस्क्यू करते हुए सभी घायलों को एटा मैडीकल कॉलेज में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने दो लोगों की हालत गंभीर बताते हुए हायर सेंटर आगरा रैफर कर दिया।
एसएसपी श्याम नारायण ने बताया कि बीती देर रात कोतवाली देहात क्षेत्र में हाइवे स्थित गांव धनश्याम पुर पर अलीगढ़ से आ रही पीलीभीत डिपो की रोडवेज बस जो हाइवे होते हुए फरुखाबाद जा रही थी जिसे ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी थी जिसमे 11 यात्री घायल हो गए थे सभी घायलों को पुलिस द्वारा एटा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है दो की हालत गंभीर बताई जा रही है और सभी यात्रियों को बस स्टैंड पहुंचकर अलग अलग बसों में बैठा दिया गया है सभी लोग अपने अपने घर के लिए भेज दिए गए है।





