Type Here to Get Search Results !

मुठभेड़ में गोली लगते ही जान की मांगने लगा अपराधी

 जनपद आजमगढ़ देवगांव गोवध में वांछित शातिर गैंगस्टर अपराधी शाहिद उर्फ करिया को पुलिस ने मुटभेट में किया घायल तमंचा कार्टून चोरी के मोटरसाइकिल बरामद।



 आजमगढ़ देवगांव का शातिर गैंगस्टर अपराधी शाहिद उर्फ करिया पुलिस मुटभेट में घायल विनय कुमार मिश्र मो हमारा प्रभारी टीम को सूचना मिली थाना स्थानी पंजीकृत गोवध के मुकदमे में वांछित अभियुक्त मोटरसाइकिल द्वारा गोसाई बाजार से देवगांव आ रहा है इसके पास असला भी है सूचना पर देवगांव की थाने की प्रभारी निरीक्षक की टीम  ने घेरा बंदी सुरु कर दी । 

श्रीकान्तपुर के पास गोसाई की बाजार की ओर से तेज गति से 01 मोटर साइकिल आती हुई दिखाई दी जिसे रोकने का प्रयास किया गया तो उक्त मोटर साइकिल सवार पुलिस बल को देखकर बरसेरवा की तरफ भागा। प्र0नि0 देवगांव द्वारा पिछा कर उ0नि0 गौरव सिंह मय हमराह को बरसेरवा रोड की तरफ पहुचने हेतु निर्देशित किया गया। मोटरसाइकिल सवार बदमाश ने अपने आपको पुलिस बल से घिरता देखकर राधे मोहन स्कूल के सामाने हडबडाहट में फिसलकर गिर गया तथा भागने लगा। इस पर पुलिस बल द्वारा बदमाश को आत्मसमर्पण करने की पर्याप्त चेतावनी दी गयी। परन्तु उक्त बदमाश पीछे मुड़कर पुलिस वालों को लक्ष्य बनाकर जान से मारने की नियत से फायरिंग करने लगा। जवाबी पुलिस कार्यवाही करते हुये प्रभारी निरीक्षक देवगांव द्वारा आत्मरक्षार्थ नियंत्रित फायरिंग की गयी, जिसमें अभियुक्त के दाहिने पैर मे गोली लगी है, जिसे *समय सुबह करीब 4:23 बजे पुलिस हिरासत* में लेकर उपचार हेतु टीकरगाढ़ 100 शैय्या अस्पताल लालगंज भेजा गया।

साथी गैंगस्टर अपराधी शाहिद उर्फ करिया को पुलिस ने 16.07.2024 को रात्रि गश्त के दौरान का0 प्रवीण कुमार दूबे व हो0गा0 चन्द्रेश कुमार द्वारा सूचना दिया गया कि कैथीशंकरपुर ओवरब्रिज व बेशो नदी पुल के मध्य सड़क के किनारे कुछ लोग प्रतिबन्धित पशु का वध करके खाल उतार रहे थे परन्तु पुलिस वालों को देखकर  गैंगस्टर अपराधी शाहिद उर्फ कारिया और उसके साथी भाग गये, मौके पर 01 स्कार्पियो गाड़ी नं0- यू.पी 50 जे xxxx) भी खडी थी। इस सूचना पर उ0नि0 विनोद कुमार सिंह मय हमराह पहुचे तो देखा गया कि मध्य सडक के पटरी के नीचे 01 प्रतिबन्धित पशु का खाल छिली हुई दशा मे व करीब 1.5 क्विंटल मांस पडा है। इस पर उ0नि0 विनोद कुमार सिंह द्वारा पशु चिकित्सक मांस का नमुना लेने हेतु अवगत कराया गया। वादी मुकदमा उ0नि0 विनोद कुमार सिंह की तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 276/2024 धारा 3/5/8 गोवध निवा0 अधि0 बनाम वाहन संख्या UP50Jxxxx के चालक (नाम पता अज्ञात) व अन्य अज्ञात के विरुद्ध पंजीकृत किया गया । 

मुकदमा उपरोक्त मे विवेचना के दौरान अभियुक्तों 1.संजय सरोज पुत्र श्रीराम सरोज साकिन जयगहा थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़, 2.खुर्शीद पुत्र मैनुद्दीन निवासी छाऊ थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़, 3.दिलचैन पुत्र मैनुद्दीन निवासी छाऊ थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़, 4. अबुलकैश उर्फ कैश मोहम्मद उर्फ इरशाद पुत्र नन्हे अहमद उर्फ मोछू निवासी मोहम्मदपुर भीटीयां थाना गंभीरपुर जनपद आजमगढ़, 5. शाहिद उर्फ करिया पुत्र खिस्सू उर्फ फिरोज निवासी मुहम्मदपुर भीटियां थाना गंभीरपुर जनपद आजमगढ़ का नाम प्रकाश में आया जिनमें से अभियुक्त संजय, अबुकैश, को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था तथा अभियुक्त खुर्शीद ने मा0 न्यायालय में आत्मसमर्पण किया था। अभियुक्त शाहिद उर्फ करिया व दिलचैन फरार चल रहे थे।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad