वामपंथी विचारधारा से जुड़े लोग राहुल गांधी का तैयार करते हैं बयान : बृज भूषण शरण सिंह। पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का नजूल विधेयक और वक्फ बोर्ड एक्ट में संशोधन को लेकर बड़ा बयान। कहां नजूल विधेयक से पूरे उत्तर प्रदेश में आ जाएगा भूचाल। नजूल पर बनी है अयोध्या की प्रमुख मंदिर, एक नहीं टूटेंगे हजारों मंदिर। नजूल विधेयक लाने से पहले अच्छे से नहीं प्राप्त की गई जानकारी। सरकार को नहीं पता है कि कितने लोग नजूल पर है बसे हुए। कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी बृजभूषण ने साधा निशाना। राहुल गांधी की काबिलियत पर नहीं मिली है लोकसभा चुनाव में सीटें। ये राहुल गांधी की काबिलियत नहीं कुछ समीकरण ऐसे बने। उत्तर प्रदेश में अखिलेश को हटा दीजिए तो पता चल जाएगा राहुल गांधी कितने बड़े योद्धा हैं। जो बैसाखी पर हर जगह टिके हुए हैं आज वह चक्रव्यूह तोड़ने की बात कर रहे हैं। यह लोग गलतफहमी में आ गए हैं। राहुल गांधी का हिन्दू हिंसक हैं वाला बयान आने वाले समय में बड़ा मामला बनेगा। वक्फ बोर्ड एक्ट संशोधन को लेकर लाए जा रहे विधेयक पर भी दिया बयान। नजूल विधेयक की तरह उसमें भी सही जानकारी नहीं ली गई। उसमें भी यही बताया गया की बोर्ड की जमीनों पर कुछ लोग नाजायज कब्जा किए हैं।
राहुल पर भड़के बृजभूषण शरण सिंह,कह दी बड़ी बात
August 04, 2024
0





