विस्फोट से दो मंजिला मकान जमीदोज, तीन घायल
उन्नाव के बीघा पुर तहसील के करनेई पुर गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया ज़ब सुनील नाम के व्यक्ति के घर में तेज विस्फोट के साथ दो मंजिला मकान के चीथड़े उड़ गए वही घटना कि सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेट ने मलबे में दबी सुनील के और उसके पत्नी को मलबे से निकाला इलाज के लिए पास के हॉस्पिटल में भर्ती कराया है जहाँ तीनो घायलों का इलाज चल रहा है।
आपको बता दें पूरा मामला उन्नाव के बारा सगवर थाना क्षेत्र के करनईपुर गांव का है जहाँ टेड़ा रोड के किनारे आतिशबाजी बनाने का काम सुनील अपने दो मंजिल मकान में किया करता था जहाँ आज हुए तेज धमाके के साथ हुए पूरा मकान जमी दोज ही गया ग्रामीणों के मुताबिक सुने चोरी आतिश बाजी बना कर आस पाए के इलाको में बेचने का काम करता था ।
फिलहाल इस घटना में पुलिस अधीक्षक उन्नाव ने तीन सुनील के सहित तीन लोगो के घायल होने के पुस्टि कि है. वही घटना के सूचना पर पहुँचे परिवार सुनील के परिवार जन घर में घमाके को लेकर घर में रखे गैस सिलेंडर के फटने कि बात कर कर अवैध पटाखे बनाने कि बात से इनकार करते नजर आये है. वही इस मामले में मलबे के हटने के बाद जांच कर धमाके कि वजह बताने कि बात कह रही है फिलहाल इलाके के लोग सुनील पर अवैध पटाखा बनाने से उसके घर में धमाके होने की बात कह रहे हैं ।





