Type Here to Get Search Results !

6 मादा हाथियों का किया गया रेस्क्यू

 हाथी गजराज व अन्य 6 मादा हाथियों को निगरानी टीम ने रेस्क्यू कर अपनी अभिरक्षा में लिया।



 दुधवा टाइगर रिजर्व की दक्षिण सोनारपुर रेंज के अंतर्गत दिनांक 14.8.2024 को राजकीय हाथियों को गैण्डा पुनर्वास प्रथम क्षेत्र में चरने हेतु छोड़ा गया था। जिन्हें पकड़ने के लिए महावतो द्वारा दिनांक 15- 8-2024 को प्रयास किया गया,तभी राज्यकीय नर हाथी गजराज मदमस्त होने के कारण जंजीरें तोड़ते हुए चराई क्षेत्र से बाहर चला गया एवं उसके साथ अनुच्छेद राज्य की मादा हाथी किरन,कावेरी, सुहेली पवनकली,चमेली एवं सुलोचना भी चले गए। उक्त राजकीय हाथियों की सतत निगरानी दुधवा टाइगर रिजर्व के उप निदेशक डॉ. रंगाराजू टी0 के निर्देशानुसार महावतो व अन्य स्टाफ ने ड्रोन कैमरे के साथ निरंतर नजर रखी। इस कार्य में तकनीकी सहयोग हेतु विश्व प्रकृति निधि भारत की टीम द्वारा अपना पूर्ण सहयोग प्रदान किया गया। जिसके चलते हाथी गजराज व अन्य 6 मादा हाथियों को निगरानी टीम द्वारा गुरुवार को सफलतापूर्वक सुरक्षित रेस्क्यू कर अपनी अभिरक्षा में ले लिया गया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad