Type Here to Get Search Results !

बंगाल के मुद्दे पर भड़के सहकारिता मंत्री,दिया बड़ा बयान



 अयोध्या पहुंचे सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौड़ ने पश्चिम बंगाल को लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बयान का समर्थन किया है और राहुल गांधी पर भी निशाना साधा है उन्होंने कहा कि विपक्ष अपराधियों के साथ खड़ा होता है, बंगाल पर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के बयान पर जेपीएस राठौर ने कहा कि राष्ट्रपति ने जो भी कुछ कहा है वह एक महिला का दर्द है वैसे तो राष्ट्रपति हैं ही, जिस प्रकार से यातना देकर डॉक्टर की हत्या की गई इससे जघन्य अपराध कोई हो ही नहीं सकता, कोई भी व्यक्ति जो व्यवस्था में बैठा हुआ है उसकी वह आलोचना ही करेगा, ममता की सरकार लगातार अपराधियों के पक्ष में खड़ी हुई दिखाई दे रही है, पीड़िता के साथ नहीं दिखाई पड़ रही है, यही समस्या की सबसे बड़ी जड़ है, घटनाएं कहीं भी हो सकती हैं लेकिन शासन सरकार की मंशा क्या है अपराधियों के साथ सरकार खड़ी है या पीड़ित के साथ सरकार खड़ी दिखाई देती है, यह अंतर करना होगा, संदेश खाली में क्या हुआ पीड़ित पक्ष के साथ कोई खड़ा नहीं था, अपराधियों के साथ पूरी सरकार खड़ी थी, जिस तरह से डॉक्टर की हत्या के मामले में सबूत को नष्ट करने का प्रयास किया गया, जिस तरह से बवाल किया गया, जब जनता सड़क पर आ गई ममता बनर्जी के पुतले में जूते की माला पहनाई गई तो ममता सरकार बैक फुट पर आई है, राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए जेपीएस राठौर ने कहा कि पश्चिम बंगाल में कुछ भी हो हुआ उनको दिखाई नहीं पड़ा, बांग्लादेश में कुछ भी हो जाए उनको दिखाई नहीं पड़ता, यही राहुल गांधी हिंदुओं को हिंसक हिंसक बोल रहे थे, बांग्लादेश में क्या हो रहा है उसके लिए उनके मुंह से एक लफ्ज़ भी नहीं निकला, मैं पूछना चाहता हूं राहुल गांधी से, क्या आप हिंदुओं के इतने बड़े दुश्मन हो गए है, हिंदुओं के साथ दुनिया में कहीं अत्याचार हो रहा है तो आपके मुंह से एक लफ्ज़ भी नहीं निकलेगा, फिलिस्तीन में कुछ हो जाए तो आप कहोगे बड़ा अत्याचार हो रहा है, कांग्रेस नेताओं को सोचना चाहिए अब बहुत हो चुका है अब जनता जाग चुकी है, अब हिंदुओं को उनके साथ इस प्रकार की घटना होगी या उनका दमन किया जाएगा तो भाजपा और भाजपा की सरकार उनके साथ खड़ी होगी,प्रदेश में हो रहे होने वाले उपचुनाव को लेकर जेपीएस राठौर ने कहा कि दस की दसों सीट जीतने का प्रयास कर रहे हैं, मिल्कीपुर सीट भी पूरी दमदारी के साथ लड़ेंगे और जनता के आशीर्वाद से वह सीट भी जीतेंगे, बाकी जो सीटे हैं उसको भी जीतने का प्रयास करेंगे, सुल्तानपुर में हुई डकैती व कानून व्यवस्था के सवाल पर जेपीएस राठौर ने कहा कि अपराधी तय ही कर ले हमें कुछ करना है तो घटना हो जाती है, 500 घटनाएं हम रोक सकते हैं तो भी 50 घटनाएं हो जाती हैं, सपा की सरकार में अपराध का ग्राफ क्या था और आज क्या है, भाजपा की सरकार में जब से योगी जी ने प्रदेश की कमान संभाली है अपराध का ग्राफ नीचे गिरा है।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad