Type Here to Get Search Results !

एडवा से प्रभावित हो रही महिलाएं, कई ने ली सदस्यता

 



अखिल भारतीव जनवादी महिला समिति की जिला कमेटी की सदस्य नीलू गौड़ और सोनी के नेतृत्व में सिकटा गांव में एडवा की सदस्यता अभियान चलाया गया।

अभियान को गति देने के क्रम में बस्ती आई  एडवा की राष्ट्रीय कमेटी की नेता कामरेड वंदना रॉय ने महिलाओं के समूह को संबोधित करते हुए मणिपुर,कोलकाता,बदलापुर महाराष्ट्र,उत्तराखंड तथा उत्तर प्रदेश में बच्चियों से लेकर महिलाओं के साथ हुए बलात्कार तथा हत्या पर अफसोस जताया। कहा की एडवा ही प्रत्येक जगह आगे आकर लड़ रही है। एडवा के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए संगठन की जरूरत ,महिलाओं की एकजुटता ,समस्याओं के चिन्हीकरण और एकजुट होकर संबंधित जिम्मेदारों से मिलना ,समस्या को हल करने की मांग करना,हल होने तक स्वतंत्र व संयुक्त संघर्ष करने के तौर तरीको को समझाया।अपने अधिकारों के बारे में जानकारी जितनी ज्यादा होगी समस्याओं का हल भी उतना ही जल्दी होगा।
            सामूहिक सदस्यता अभियान में कुल 180 महिलाओं ने सदस्यता ग्रहण किया। एडवा द्वारा प्रकाशित " साम्या " पत्रिका  की  बिक्री की गई।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad