Type Here to Get Search Results !

एक साथ 2RPF जवानों का मिला शव,जानिये पूरा मामला

 आरपीएफ के 2 जवानों के मिले शव।

गहमर थाना क्षेत्र के बकैनिया गांव के पास मिले दोनो शव।

हत्या कर शव फेके जाने की आशंका।

पीडीडीयू  रेलवे यार्ड पोस्ट थाने मे थे तैनात।

आरा के प्रमोद सिंह,गाजीपुर के मोहम्मद जावेद खान थे आरपीएफ जवान।

शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज पुलिस तफ्तीश मे जुटी।

विभागीय कार्य से मोकामा ट्रेनिंग सेंटर के लिये हुये थे रवाना।

19 अगस्त को बाड़मेर गुवाहटी एक्सप्रेस से मोकामा के लिये हुये थे रवाना।

पीडीडीयू रेलवे के अफसर भी जांच पड़ताल मे जुटे।



खबर गाजीपुर से है।जहां पीडीडीयू रेलवे जंक्शन में तैनात दो आरपीएफ जवानों का गहमर थाना क्षेत्र में शव मिले है।दोनो आरपीएफ जवानो की हत्या कर शव फेंकने की आशंका जताई जा रही है। दोंनो का क्षत-विक्षत शव बकैनिया गांव के समीप रेल पटरी किनारे मिला है। दोनों जवान मोकामा (पटना) ट्रेनिंग सेंटर जा रहे थे।दोनो जवान 19 अगस्त की रात करीब एक बजे डाउन बाड़मेर गुवाहटी एक्सप्रेस से रवाना हुए थे। घटना की जानकारी मोकामा ट्रेनिंग सेंटर से पीडीडीयू रेलवे के उच्चाधिकारियों को मिलते ही हड़कंप मच गया है।बताया जा रहा है कि पीडीडीयू रेलवे के मानसनगर थाने पर बिहार के भोजपुर आरा जिले थाना तरारी क्षेत्र के करथ गांव निवासी 37 वर्षीय प्रमोद सिंह और गाजीपुर जिले जमनिया थाना क्षेत्र के दुबईथा गांव निवासी 38 वर्षीय मोहम्मद जावेद खान यार्ड पोस्ट थाने पर तैनात थे। दोनों जवानों को विभागीय कार्य के लिए मोकामा ट्रेनिंग सेंटर के लिए 19अगस्त की देर रात रवाना किया गया। 20अगस्त को सुबह 9 बजे मोकामा ट्रेनिंग सेंटर में जवानों को रिपोर्ट करनी थी। लेकिन सेंटर में जवानों के नहीं पहुंचने पर जवानों की खोजबीन शुरू कर दी गई। इस दौरान पता चला कि गाजीपुर जिले के गहमर थाना क्षेत्र के बकैनिया गांव के समीप रेल पटरी किनारे दो अज्ञात शव मिले हैं। अज्ञात शवों की शिनाख्त होने पर पता चला कि शव आरपीएफ के जवानो के है। इसकी जानकारी होते ही विभागीय अधिकारियों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में रेलवे अफसर मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल करने में जुटे है।जबकि दोनो के शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है।पुलिस भी मामले की तफ्तीश मे जुटी हुई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad