राहुल ने कहा दलितों की रक्षा करने आया हूँ
कांग्रेस नेता व सांसद राहुल गांधी संसदीय क्षेत्र रायबरेली पहुंचे तो बरसात हो रही थी। जैसे ही वे नसीराबाद के पिछवरिया गाँव पहुंचे यहाँ अव्यवस्था देखने को मिली। यहाँ पर गोली मारकर हुई अर्जुन पासी की हत्या के बाद वे आज परिजनों से मिले थे। कच्चे घर में रह रहे मृतक के परिजनों ने राहुल गांधी से मुलाकात की।
राहुल गांधी ने कहा कि यहाँ पर मौजूद लोग न्याय की मांग कर रहे है। दलित युवक की हत्या की गई, पूरे परिवार को धमकाया गया। यहाँ कोई कार्यवाही नही हुई जो मास्टरमाइंड है। एसपी यहाँ के मास्टरमाइंड पर कार्यवाही नही कर रहे हैं। सिर्फ छोटे छोटे लोगो को पकड़ रहे हैं।
यूपी में हर वर्ग की इज्ज़त हो। और न्याय सबको मिले। कानून लागू करवाना मेरा काम है मैं पीछे नही हटूँगा। दलित युवक की हत्या पर राहुल गांधी ने कहा यूपी में सबको न्याय मिले। मैं यहां दलितों की रक्षा करने आया हूं।
राहुल गांधी ने मीडिया से कहा आप लोग ध्यान भटकाना चाहते हो। मैं अभी कोलकाता पर नहीं बोलूंगा। मैं यहाँ दलितों की रक्षा करने आया हूं।
राहुल गांधी ने परिजनों को न्याय दिलाने की बात कही। मुलाकात के बाद मीडिया के सवालों को नजरअंदाज करते हुए क





