Type Here to Get Search Results !

दो बाइको की भीषण भिड़ंत,4 लोग घायल

दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर से चार युवक हुए गंभीर रूप से घायल



बस्ती। हनुमानगंज चौराहा, ब्लॉक विक्रमजोत ,बस्ती में दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनको 108 एंबुलेंस द्वारा प्राथमिक उपचार करते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विक्रमजोत  में भर्ती कराया गया। इसमें एक बाइक सवार ड्यूटी पर से अपने घर वापस जा रहे थे तथा दूसरे बाइक सवार विक्रमजोत अपने रिश्तेदार के यहां जा रहे थे। तभी अचानक बाइक अनियंत्रित होने की वजह तथा बाइक की रफ्तार तेज होने से दोनों बाइक आमने-सामने की टक्कर हो गई। जिसमें शिवचंद पुत्र तुलसीराम उम्र 28 वर्ष, अयोध्या पुत्र रामशंकर उम्र 55वर्ष, जिलाजीत की पुत्र हनुमंत उम्र 30 वर्ष और विजय प्रताप उम्र 30 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को देख स्थानीय लोगों ने तत्काल एंबुलेंस के लिए 108 पर फोन किया और पुलिस को भी सूचना दी। 108 की एंबुलेंस कुछ ही समय में घटनास्थल पर पहुंच गई। एंबुलेंस में मौजूद चालक सरजू प्रसाद एवं ई.म.टी शिवकांत द्वारा तत्काल सभी घायलों को एंबुलेंस में शिफ्ट किया गया तथा प्राथमिक उपचार करते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विक्रमजोत में भर्ती कराया गया। शिवचंद और तुलसीराम की हालत को गंभीर देखते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपस्थित डॉक्टर अयोध्या मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। जहां से 108 एंबुलेंस द्वारा दोनों का देखभाल करते हुए अयोध्या मेडिकल कॉलेज में सुरक्षित भर्ती कराया गया है,जहां दोनों का इलाज चल रहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad