Type Here to Get Search Results !

कुमार स्वामी के खिलाफ दाखिल हुआ वाद,क्या है पूरा मामला

 कुमार स्वामी के खिलाफ हिंदूवादी दिनेश शर्मा ने न्यायालय में वाद किया दाखिल, 



श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर का केस लड़ रहे हिंदूवादी नेता दिनेश शर्मा ने आज कुमार स्वामी के खिलाफ सीजेएम कोर्ट में मुकदमा पेश किया, दिनेश शर्मा ने बताया कि कुमार स्वामी ने भगवान श्री कृष्ण को चरित्रहीन कहा है और कहा है कि 16 हजार शादियां कर ली और 100-100 बच्चे पैदा कर दिए,यह कृष्णा चरित्रहीन है।

हिंदूवादी नेता दिनेश शर्मा ने बताया कि कुमार स्वामी ने हिंदू शब्द की व्याख्या अलग तरह से की है, उन्होंने हिंदू शब्द को चोर,लुटेरा, डाकू कहा है, उन्होंने कहा कि कुमार स्वामी अंधविश्वास फैलाकर लोगों से ठगी का काम करते हैं, यह लोग भगवान के नाम से खाते हैं और भगवान को ही गाली देते हैं, ऐसे लोगों पर कार्रवाई होना बहुत जरूरी है, उन्होंने कहा कि करोड़ करोड़ हिन्दुओं के भगवान श्री कृष्ण के आराध्य हैं, सभी सनातनी हिंदुओं की भावना को ठेस पहुंचा है, उन्होंने कहा कि मैं भी भगवान श्री कृष्ण का भक्त हूं, मैं भगवान श्री कृष्ण जन्म भूमि मंदिर से मस्जिद को हटाने वाला केस लड़ रहा हूं, मेरी भावना बहुत आहत हुई है, ऐसे लोग आस्था के नाम पर खिलवाड़ करके करोड़ों अरबो रुपए की संपत्ति अर्जित कर लेते हैं, इन लोगों की संपत्ति की जांच भी होनी चाहिए. उन्होंने कहा कुमार स्वामी द्वारा दिए गए बयानों के आधार पर, उनके बयानों की वीडियो के आधार पर, हमने यह मुकदमा न्यायालय में पेश किया है, जिसमें लोगों की भावना आहत होने  और अंधविश्वास फैलाने की धाराएं पंजीकृत की जानी चाहिए. आपको बता दें कि यह वही दिनेश शर्मा है जिन्होंने भगवान श्री कृष्ण मंदिर बनने तक अन्न छोड़ दिया है और नंगे पर रहते हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad