Type Here to Get Search Results !

यूपी के इस छात्र ने विदेश में लहराया परचम,जानिये पूरा मामला



बाराबंकी के लाल ने वियतनाम में लहराया परचम,अपनी मेधा का मनवाया लोहा, वैलिडिक्टोरियन अवार्ड पाने वाला पहला भारतीय। 

माता पिता के साथ ही जिले का नाम हुआ रोशन, मिल रही हैं बधाइयां,इतिहास रचने वाले सत्यम मिश्रा वियतनाम राष्ट्रीय विश्वविद्यालय के पहले भारतीय हैं जिन्हें विदेशी वैलिडिक्टोरियन अवार्ड से नवाजा गया है। 

इस विश्वविद्यालय का पहला ऐसा रिकार्ड बना है जो किसी विदेशी छात्र को यह अवार्ड दिया गया है।

बाराबंकी के होनहार छात्र सत्यम मिश्रा ने वियतनाम राष्ट्रीय विश्वविद्यालय (VNU) के अंतर्राष्ट्रीय स्कूल में पहला विदेशी वैलिडिक्टोरियन बनकर अपने जिले का नाम रोशन किया है।

 वैलिडिक्टोरियन वह छात्र होता है जिसने शैक्षणिक क्षेत्र में सर्वोच्च उपलब्धि हासिल की हो और जिसे दीक्षांत समारोह में विदाई भाषण देने का सम्मान प्राप्त होता है। 

सत्यम ने सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग और कंप्यूटर विज्ञान के कठिन कार्यक्रम में शानदार प्रदर्शन कर यह प्रतिष्ठित खिताब हासिल किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad