सुभासपा अध्यक्ष और उत्तर-प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर का बयान।
अयोध्या रेप कांड पर बोले ओपी राजभर।
ऐसी घटनाओं को रोकने के लिये कड़े कानून लाये जा रहे हैं-ओपी राजभर।
अयोध्या सांसद को रिजाइन देना चाहिये,उनकी पार्टी का वो नगर अध्यक्ष है-राजभर।
सोशल मीडिया पर आरोपी का फ़ोटो वायरल हो रहा है-राजभर।
राहुल गांधी के जाति मामले पर बोले ओपी राजभर।
अखिलेश जी जब प्रेस वार्ता करते हैं तो वो पत्रकार की जाति पूछते हैं-राजभर।
उनको अपनी जाति बतानी चाहिये-ओपी राजभर।
वक्फ बोर्ड कानून पर अखिलेश यादव के विरोध पर बोले ओपी राजभर।
वक्फ बोर्ड की जमीनें सरकारी संपत्ति हैं-राजभर।
इसका मालिकाना हक वक्फ बोर्ड जताता है-राजभर।
इसके लिये कानून में संशोधन की बात हो रही है-राजभर।
आज ये विसंगति सपा और कांग्रेस की सरकारों की वजह से है-राजभर।
आरक्षण में आरक्षण मुद्दे पर मायावती के विरोध पर बोले ओपी राजभर।
सपा बसपा ने पिछड़े और दलितों के कंधे पर राजनीति की-राजभर।
सुप्रीम कोर्ट ने आज आदेश दिया है तो इनको बुरा लग रहा है-राजभर।
इनके विरोध का कारण है कि अमीर अमीर होता रहे और गरीब गरीब रहे-राजभर।
मैं 22 साल से इसकी मांग कर रहा हूं-राजभर।
मायावती जी को इसका स्वागत करना चाहिये-राजभर।
मैंने मायावती जी के साथ काम किया है वो राष्ट्रीय अध्यक्ष थीं मैं जिलाध्यक्ष था आज छोटी पार्टी ही सही मैं भी उसका राष्ट्रीय अध्यक्ष हूं-राजभर।
राष्ट्रीय स्तर पर आरक्षण को बांटकर देने की सरकार तैयारी कर रही है-राजभर।
अखिलेश यादव के डीएनए बयान पर बोले ओपी राजभर।
उनके ही पिताजी ने कहा था बच्चों से गलती हो जाती है-राजभर।
यहां बच्चा नहीं चच्चा हैं-ओपी राजभर।
इनके घर मे पुलिस चौकी किसने खोला था-राजभर।
सपा की सरकार में उसके घर मे चौकी खुली-राजभर।
सपा पहले ही उसको बचाने की कोशिश कर रही है-राजभर।
ऐसे लोगों पर बुलडोजर कार्रवाई जरूर होनी चाहिये-राजभर।
गाजीपुर में सुभासपा अध्यक्ष और उत्तर-प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने विभिन्न मुद्दो पर बयान दिया है।मीडिया के सवालों का जवाब देते हुये अयोध्या रेप कांड पर ओपी राजभर ने कहाकि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिये कड़े कानून लाये जा रहे हैं।ओपी राजभर ने कहाकि अयोध्या सांसद को रिजाइन देना चाहिये,उनकी पार्टी का वो नगर अध्यक्ष है।सोशल मीडिया पर आरोपी का फ़ोटो वायरल हो रहा है।राहुल गांधी के जाति मामले पर ओपी राजभर ने कहाकि अखिलेश जी जब प्रेस वार्ता करते हैं तो वो पत्रकार की जाति पूछते हैं।उनको अपनी जाति बतानी चाहिये।वक्फ बोर्ड कानून पर अखिलेश यादव के विरोध पर ओपी राजभर ने कहाकि वक्फ बोर्ड की जमीनें सरकारी संपत्ति हैं।इसका मालिकाना हक वक्फ बोर्ड जताता है।इसके लिये कानून में संशोधन की बात हो रही है।आज ये विसंगति सपा और कांग्रेस की सरकारों की वजह से है।आरक्षण में आरक्षण मुद्दे पर मायावती के विरोध पर ओपी राजभर ने कहाकि सपा बसपा ने पिछड़े और दलितों के कंधे पर राजनीति की।सुप्रीम कोर्ट ने आज आदेश दिया है तो इनको बुरा लग रहा है।इनके विरोध का कारण है कि अमीर अमीर होता रहे और गरीब गरीब रहे।राजभर ने कहाकि मैं 22 साल से इसकी मांग कर रहा हूं।मायावती जी को इसका स्वागत करना चाहिये।राजभर ने कहाकि मैंने मायावती जी के साथ काम किया है वो राष्ट्रीय अध्यक्ष थीं मैं जिलाध्यक्ष था आज छोटी पार्टी ही सही मैं भी उसका राष्ट्रीय अध्यक्ष हूं।राजभर ने कहाकि राष्ट्रीय स्तर पर आरक्षण को बांटकर देने की सरकार तैयारी कर रही है।अखिलेश यादव के अयोध्या रेप मामले मे डीएनए टेस्ट के बयान पर ओपी राजभर ने कहाकि उनके ही पिताजी ने कहा था बच्चों से गलती हो जाती है।यहां बच्चा नहीं चच्चा हैं।इनके घर मे पुलिस चौकी किसने खोला था।सपा की सरकार में उसके घर मे चौकी खुली।सपा पहले से ही उसको बचाने की कोशिश कर रही है।ऐसे लोगों पर बुलडोजर कार्रवाई जरूर होनी चाहिये।बाईट-ओम प्रकाश राजभर,मंत्री यू पी।





