मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव में चंद्रशेखर रावण ने भी ताल ठोक दी है,
आजाद समाज पार्टी मिल्कीपुर विधानसभा से उपचुनाव लड़ेंगे, मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र में सांसद चंद्रशेखर रावण ने एक रैली को संबोधित किया, मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर किसी राजनीतिक पार्टी की यह पहली रैली है, रैली में भारी भीड़ दिखाई दी, नगीना से सांसद चंद्रशेखर ने मिल्कीपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की, हालांकि अभी किसी प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है, उपचुनाव में प्रत्याशी उतारने को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ मंथन किया गया, भदरसा गैंगरेप मामले को लेकर चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि इस संबंध में अधिकारियों से हुई है बात। हमारी टीम लगातार परिवार के संपर्क में है। आरोपियों पर कार्रवाई हो रही है जो भी इसमें दोषी हो बचे ना लेकिन जो निर्दोष लोग है उन्हें भी सजा ना मिले। आरोपी मोईद खान के बेकरी पर चले बुलडोजर की कार्रवाई को लेकर उन्होंने कहा कि मैं इससे संतुष्ट नहीं हूं क्योंकि अपराधी एक होता है उसके परिवार को सजा नहीं मिलनी चाहिए। कैबिनेट मंत्री संजय निषाद के भावुक होने को लेकर उन्होंने कहा कि मुझे इस बात का दुख है कि कैबिनेट मंत्री होने के बावजूद किसी को रोना पड़े और न्याय में देरी हो तो आप किस बात के कैबिनेट मंत्री हो। यदि मैं संजय निषाद की जगह होता तो अब तक कार्रवाई हो चुकी होती और जो पुलिस प्रशासन के लोग इसमें लिप्त है उन पर भी कठोर कार्रवाई होती।उन्होने कहा अब कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं कोई अधिकारी यदि अच्छा काम करता है तो नेता उसे जीने नहीं देते और यदि वह नेता के हिसाब से काम करता है तो ऐसी घटनाएं होती हैं।





