Type Here to Get Search Results !

रोहित की हत्या पर बृजेश पाठक का मरहम

 रोहित पांडे हत्याकांड के परिजनों से मिले डिप्टी सीएम, फूट-फूटकर रोने लगे पिता, कहा सपा को खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

पीड़ित परिवार को ₹500000 की आर्थिक सहायता देने का किया ऐलान




 बलिया पहुंचे बृजेश पाठक ने बांसडीह थाने के सामने हुई रोहित पाण्डेय की हत्या मामले में मृतक के घर जाकर शोक संवेदना व्यक्त की। जहां उप मुख्यमंत्री को देखकर मृतक के पिता बिलख-बिलखकर रो पड़े। उप मुख्यमंत्री ने दोषियों को सजा व परिवार को 5 लाख की आर्थिक मदद का ऐलान किया वहीं उन्होंने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा है कि लोकसभा चुनाव के बाद समाजवादी पार्टी के गुंडे पनपे हैं और उन्होंने पूरे उत्तर प्रदेश में अराजकता का माहौल बनाया हुआ है, समाजवादी पार्टी को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

 जिले के बांसडीह पहुंचकर उत्तर प्रदेश सरकार में उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने रविवार को स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक की व अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बांसडीह समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरिक्षण भी किया। वही गत 20 जूलाई को बांसडीह थाने के सामने हुए रोहित पांडे की हत्या मामले में परिजनों को शोक संवेदना व्यक्त करने रोहित पांडे के घर पहुंचे उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने संवाददाताओं से बातचीत के दौरान कहां की पूरी सरकार रोहित पांडे के साथ है और सरकार की पूरी टीम इस मुकदमे की पैरवी करेगी और दोषियों सजा दिलवाई जाएगी। 

 वहीं समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से लोकसभा चुनाव के बाद समाजवादी पार्टी के गुंडे पनपे हैं और उन्होंने पूरे उत्तर प्रदेश में अराजकता का माहौल बनाया हुआ है समाजवादी पार्टी को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि चाहे बलिया हो या अयोध्या हो घटनाओं ने मन झंकझोर करके रख दिया है, इसकी जितनी निंदा की जाए उतनी कम है और समाजवादी पार्टी जब-जब पावर में रही है इन लोगों ने तब-तब अराजकता और गुंडागर्दी की है,‌ भोले-भाले लोगों की हत्या की है। पूरी सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और हर स्थिति में हम उन्हें दिलाएंगे। उन्होंने पीड़ित परिवार को ₹500000 की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है। 

 वहीं उन्होंने आरोप लगाया है कि समाजवादी पार्टी के डीएनए में गुंडागर्दी और अराजकता है। हत्यारों और बलात्कारियों को संरक्षण देना समाजवादी पार्टी का पुराना सर्कल रहा है। जब-जब इनको ताकत मिलती है ये गुंडे माफियाओं के साथ हमेशा खड़े रहते हैं। वही अयोध्या मामले पर समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव के ट्वीट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हो या अखिलेश यादव हों ये सभी अपराधियों को संरक्षण देने का काम करते हैं और उन्हीं के दम पर सरकार बनाने के असफल प्रयास करते रहते हैं। जो कभी सफल नहीं हो पायेगा।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad