Type Here to Get Search Results !

पुलिस पर हमला करने वाले 7 गिरफ्तार

 



बस्ती जिले के कटरिया में कल रात मारपीट की घटना में बचाव करने पहुंची पुलिस पर दबंगों ने हमला कर दिया था। इस मामले में दो पुलिसकर्मियों को चोट भी आयी हुई थी। 

थाना अध्यक्ष दुबौलिया चंद्रकांत पांडेय ने जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले में कई लोगों के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

 थाना अध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव में पुलिस बल तैनात कर दी गई है और पुलिस पर हमला करने वाले सात आरोपियों को आज पुलिस की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है ।थाना अध्यक्ष ने बताया कि अन्य लोगों की तलाश भी लगातार की जा रही है साथ ही ऐसे लोगों से पुलिस कड़ाई से निपटने के लिए तैयार है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad