हाइवे पर ओवर व्रिज निर्माण की मागः भेजा ज्ञापन
ज्ञापन देने के बाद एडवोकेट विक्रम गौतम ने बताया कि ओवर व्रिज न होने के कारण आये दिन दुर्घटनायें हो रही है। कप्तानगंज चौराहा,, पालिटेक्निक चौराहा, मूडघाट चौराहा, खझौला पुलिस चौकी कांटे के निकट ओवर व्रिज की अत्यन्त आवश्यकता है। उन्होने मांग किया कि सर्वे कराकर अति शीघ्र ओवर व्रिज का निर्माण कराया जाय और हाइवे के दोनों पटरियों पर आ गये मलवों को हटवा जाय जिससे पैदल और दुपहिया वाहन चालकांें को असुविधा न होने पाये।
ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से अश्विनी कुमार गौतम, गोविन्द प्रसाद एडवोकेट, आकाश आर्य, राकेश कुमार कन्नौजिया आदि शामिल रहे।
.jpg)




