Type Here to Get Search Results !

बस्ती में बढ़ा रालोद का परिवार, मुद्दों पर हुई चर्चा

 रालोद की बैठक में पदाधिकारियों की घोषणा

पार्टी में शामिल होने वालों का किया स्वागत





 राष्ट्रीय लोकदल की मासिक बैठक सोमवार को  न्याय मार्ग स्थित पार्टी कार्यालय पर कार्यवाहक जिलाध्यक्ष गोरखनाथ चौधरी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में रालोद में शामिल होने वाले विवेक चौधरी, महिपाल पटेल, सर्वेश चौधरी, अरूण चौधरी, अभय पटेल आदि का फूल मालाओं के साथ स्वागत करते हुये पार्टी का पटका पहनाया गया। इसी कड़ी में पार्टी सगठन की मजबूती के लिये प्रभावी कदम उठाये जाने और जिला कार्यकर्ता सम्मेलन कराये जाने आदि पर विचार किया।
रालोद के  प्रदेश महासचिव अरूणेन्द्र पटेल ने कहा कि  मजबूत संगठन, नीति, कार्यक्रम के आधार पर ही जनता का भरोसा जीता जा सकता है। बताया कि अभय पटेल को जिला महासचिव और सर्वेश वर्मा को जिलाध्यक्ष पंचायतीराज प्रकोष्ठ,    अरूण चौधरी जिलाध्यक्ष श्रम प्रकोष्ठ, धु्रवचन्द्र चौधरी एडवोकेट को प्रोफेशनल मंच का दायित्व सौपा। रालोद के प्रति जनता का विश्वास लगातार बढ रहा है। गैर दलांे से जो लोग रालोद में शामिल हो रहे हैं वे पार्टी के नीति, कार्यक्रम के अनुरूप संघर्ष तेज करें। कहा कि किसानों, नौजवानों के हितों केे लिये पार्टी का रचनात्मक संघर्ष जारी रहेगा। बताया कि पार्टी का जिला कार्यकर्ता सम्मेलन रूधौली विधानसभा क्षेत्र में आयोजित किया जायेगा। रालोद के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य ओम प्रकाश चौधरी ने कहा कि संगठन की मजबूती से ही लक्ष्यों की प्राप्ति संभव है। इस दिशा में निरन्तर सक्रियता बनाये रखा जाय।
रालोद की मासिक बैठक में अपना दल एस के पदाधिकारी प्रमोद चौधरी, रमेश चन्द्र गिरी, राम सजीवन द्विवेदी, इरफान अहमद, निसार अहमद, संदीप पटेल, राकेश कुमार विश्वकर्मा, शिव कुमार वर्मा, रवीन्द्र चौधरी रालोद में शामिल हुये। प्रदेश महासचिव एवं सदस्यता प्रभारी अरूणेन्द्र पटेल ने उन्हें सदस्यता दिलाया।
मुख्य रूप से मण्डल अध्यक्ष सुरेन्द्र चौधरी, चन्द्रिका प्रसाद, महेन्द्र चौहान,  मुन्नीलाल, इन्द्र बहादुर यादव, सामईन फारूकी, श्रीराम मौर्य,  अशरफ अली, प्रदीप चौधरी, के साथ ही रालोद के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad