लिंक रोड थाना क्षेत्र में बीते दिनों नाबालिक बच्चों के साथ घर में घुसकर मारपीट में रेप की घटना के बाद गाजियाबाद में विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है
देर रात पीड़ित परिवार के घर के बाहर बड़ी संख्या में महिलाएं इकट्ठा हुई और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की
पुलिस अधिकारियों का कहना है की सोशल मीडिया ट्विटर हैंडल पर रेप पीड़िता की मृत्यु हो जाने की अफवाह फैलाई जा रही है प्रचार किया जा रहा है की पीड़ित परिवार के घर के बाहर प्रदर्शन हो रहा है इसके बाद वहां पर लोगों का पहुंचना शुरू हो गया पुलिस अधिकारियों को कहना है की अफवाह फैलाने वालों को चिन्हित का फोन के खिलाफ कठोर कानून कारवाई की जाएगी
दिनांक 28.08.24 को थाना लिंक रोड क्षेत्रान्तर्गत एक रेप की घटना हुई थी जिसके बारे मे सोशल मीडिया मे अफवाह फैलायी जा रही है जिसमे कुछ ग्रुप मे मैसेज सर्कुलेट हो रहे है व टवीट हो रहे है जिसमे बताया जा रहा है कि पीडिता की 24 घण्टे पहले मृत्यु हो चुकी है तथा थाना साहिबाबाद व थाना लिंक रोड क्षेत्र मे प्रोटेस्ट हो रहा है । इसी तरह की अफवाह फैलायी जा रही है । पीडिता सुरक्षित है तथा अपने परिवार के साथ है । आज ही पीडिता का ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान हुआ है । जिन भी लोगो द्वारा ये अफवाह फैलायी जा रही है इनके बारे मे जानकारी की जायेगी व इनको चिन्हित करके सुसंगत धाराओ मे अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जायेगी ।





